Last Updated:
Kishanganj News: जमुई, समस्तीपुर और बांका के बाद अब किशनगंज से भी एक युवती के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आया. तुलसिया रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा यह वीडियो करीब पांच-छह महीने पुराना है, जो हाल में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो सामने आने के बाद किशनगंज पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच के लिए SIT बनाई है.
बिहार पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
किशनगंजः बिहार में लड़कियों से छेड़खानी और बदसलूकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे. अब किशनगंज से भी एक नया मामला सामने आया. दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया रेलवे स्टेशन का करीब पांच-छह महीने पुराना वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में कुछ युवक एक युवती से बदसलूकी करते और उससे उसके एक दूसरे धर्म के युवक के साथ कथित संबंध को लेकर सवाल करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद किशनगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
किशनगंज एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई. पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे पांच आरोपियों की पहचान की है. इनमें अफसर उर्फ हाथी, जुबेर खान, मिजान उर्फ सलमान, कामिल और शहजाद शामिल हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहजाद को शुक्रवार देर रात दिघलबैंक से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, बाकी आरोपियों के ठिकानों की जानकारी भी सामने आई है. अफसर उर्फ हाथी के गुजरात में, जुबेर खान के हरियाणा में, मिजान उर्फ सलमान के कर्नाटक में और कामिल के पंजाब में होने की जानकारी मिली है. इन सभी की गिरफ्तारी के लिए संबंधित राज्यों में पुलिस की टीमें प्रयास कर रही हैं.
Kishanganj: सरेआम बदसलूकी, मुस्लिम लड़की के हिंदू लड़के से दोस्ती का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल। pic.twitter.com/RRfFad3CRJ