Bank strike : 28 सितंबर से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, संडे को ही निपटा लें जरूरी काम, छुट्टी के दिन भी खुलेंगी ब्रांच

Bank strike : 28 सितंबर से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, संडे को ही निपटा लें जरूरी काम, छुट्टी के दिन भी खुलेंगी ब्रांच


Last Updated:

Bank strike News : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ,बैंक ऑफ इंडिया (BOI) और यूको बैंक सहित सभी सरकारी बैंक कल यानी संडे को भी खुले रहेंगे. रविवार को बैंक खोलने का फैसला सोमवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया गया है.

Zoom

28 सितंबर से तीन दिन की बैंक स्‍ट्राइक है.

नई दिल्‍ली. आपको भी अगर बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है तो सोमवार का इंतजार करने की गलती बिल्कुल न करें. 28 सितंबर से लगातार तीन दिनों तक सरकारी बैंकों के शटर डाउन रह सकते हैं. ऐसे में ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए सरकार और बैंकों ने बड़ा फैसला लिया है. कल यानी रविवार को ही सभी सरकारी बैंक खुले रहेंगे. इसलिए संडे को ही जाकर अपने जरूरी काम कर लें.

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. लगातार 3 दिन शाखाएं बंद रहने से आम जनता, कारोबारियों और पेंशनभोगियों को कैश और चेक क्लीयरेंस में भारी दिक्कत न आए, इसीलिए केंद्र सरकार ने संडे को सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों को खुला रखने का आदेश दिया है.

बैंकों ने ग्राहकों को दी ये सलाह

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ,बैंक ऑफ इंडिया (BOI) और यूको बैंक सहित लगभग सभी बैंकों ने अपने ग्राहकों को हड़ताल को देखते हुए साफ किया है कि हड़ताल के दौरान ब्रांच स्तर पर कर्मचारियों की कमी से काउंटर सर्विस प्रभावित हो सकती है. बैंकों ने कहा है कि नकदी की जरूरत के लिए ATM और कैश डिपॉजिट मशीनों (ADWM) का रुख करें. फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और बाकी कामों के लिए बैंकिंग ऐप्‍स, नेट बैंकिंग और UPI का इस्तेमाल करें. हड़ताल के बावजूद ये सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी.

बैंकों की इस देशव्‍यापी केवल राष्ट्रीयकृत बैंक ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) भी इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं. हड़ताल का सबसे बड़ा असर सरकारी बैंकों और कुछ पुराने प्राइवेट बैंकों जैसे कर्नाटक बैंक पर दिखेगा. कर्नाटक बैंक ने भी चेतावनी दी है कि उनके ऑपरेशन्स पर असर पड़ सकता है.

क्‍यों हो रही है हड़ताल

बैंकिंग सेक्टर के करीब 90% कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व का दावा करने वाले संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने इस तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है. उसकी प्रमुख मांगे हैं-

  • 5-डे वीक: हफ्ते में केवल 5 दिन बैंकों में कामकाज हो.
  • पेंशन अपडेशन: सभी पेंशनभोगियों के लिए पेंशन में सुधार और समान महंगाई भत्ता (DA) मिले.
  • NPS से OPS: नेशनल पेंशन सिस्टम के दायरे में आए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना चुनने का विकल्प देना.

वित्त मंत्रालय ने यूनियनों से हड़ताल टालने और बातचीत से मसले हल करने की अपील की है, लेकिन सहमति न बनने की स्थिति में रविवार का दिन ग्राहकों के लिए अपने सभी जरूरी काम निपटाने का आखिरी सुरक्षित मौका है.



Source link