baba vanga prediction weekly lucky rashifal 28 September to 4 October 2026 | अगले सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, धनु समेत 5 राशियों के पितरों

baba vanga prediction weekly lucky rashifal 28 September to 4 October 2026 | अगले सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, धनु समेत 5 राशियों के पितरों


होमताजा खबरधर्म

अगले सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, 5 राशियों के पूरे सभी अटके काम

Last Updated:

Baba Vanga Weekly Rashifal Prediction 2026: अगले सप्ताह बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, धनु समेत 5 राशियों के लिए विशेष योग बन रहे हैं. धनु राशि समेत इन भाग्यशाली राशियों पर पितरों की असीम कृपा बरसेगी, जिससे उनके सभी कार्य सिद्ध होंगे. यह सप्ताह इन राशियों के जातकों के लिए सफलता और समृद्धि लेकर आएगा. उन्हें हर क्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे और अटके हुए काम पूरे होंगे. आइए देखते हैं 28 सितंबर से 4 अक्टूबर को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को शुभ मिलने वाला है…

Zoom

Baba Vanga Prediction Weekly Lucky Rashifal 2026: सितंबर का आखिरी सप्ताह और अक्टूबर की शुरुआत यानी 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक का समय धनु समेत 5 राशि वालों के लिए नई उम्मीद लेकर आ रहा है. इस समय पितृपक्ष भी चल रहा है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितरों का आशीर्वाद परिवार की सुख-समृद्धि और कार्यों की सफलता में महत्वपूर्ण माना जाता है. वहीं बाबा वेंगा के नाम से जुड़ी भविष्यवाणियों को लेकर भी समय-समय पर कई तरह के दावे सामने आते रहे हैं. ऐसी ही अगले सप्ताह यानी 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक के समय के लिए बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. वायरल भविष्यवाणी के अनुसार, धनु समेत 5 राशियों पर आने वाले सप्ताह में पितरों की विशेष कृपा रहने वाली है. आइए देखते हैं 28 सितंबर से 4 अक्टूबर को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है…

मेष राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक का समय काफी फलदायक रहने वाला है. अगले सप्ताह मेष राशि वालों को अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है. इस अवधि में पितरों की कृपा से लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आगे बढ़ सकता है. नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी या अवसर मिल सकता है. परिवार के किसी बुजुर्ग का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा. पितृपक्ष में पूर्वजों का स्मरण और जरूरतमंदों को दान करना आपके लिए शुभ माना जा सकता है.

कर्क राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, कर्क राशि वालों के लिए 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक का समय पारिवारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रह सकता है. कर्क राशि वालों के घर में किसी मांगलिक या शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है. साथ ही आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिल रहे हैं और अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है और अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह अवधि उत्तम है. पितरों के निमित्त तर्पण, अन्नदान या जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करना धार्मिक मान्यता के अनुसार पुण्यकारी माना जाता है.

कन्या राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, कन्या राशि वालों के लिए 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक के समय में मेहनत का फल मिलने के संकेत मिल रहे हैं. प्रतियोगिता, नौकरी, शिक्षा या व्यापार से जुड़े मामलों में इस सप्ताह आपको सफलता की संभावना बन रही है. कर्क राशि वालों का अगर कोई कार्य अटका हुआ है तो इस सप्ताह किसी पुराने संपर्क से महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है. धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी. अगर आप घर या मकान खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा का काम कर सकता है.

धनु राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, धनु राशि वालों के लिए 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक का समय नए अवसर लेकर आ रहा है. इस सप्ताह यात्रा, नौकरी या कारोबार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला सामने आ सकता है और दोस्तों के साथ कही बाहर घूमने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं. विदेश या दूर स्थान से जुड़े काम में प्रगति हो सकती है. जो लोग लंबे समय से किसी काम के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें राहत मिल सकती है. पितृपक्ष में पूर्वजों को याद करना और अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है.

कुंभ राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, कुंभ राशि वालों के लिए 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक का समय अच्छा रहने वाला है. इस अवधि में आपके कई अटके कार्य पूरे होंगे और किसी रिश्तेदारी में जाने का अवसर भी मिलेगा. अगर आप किसी कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं तो आपको राहत मिलने की संभावना बन रही है. व्यापारियों को किसी पुराने निवेश या संपर्क से लाभ का अवसर मिल सकता है और नौकरी पेशा जातक सभी टारगेट पूरा कर पाने में सक्षम होंगे. परिवार में चल रही किसी चिंता का समाधान बातचीत से निकल सकता है.



Source link