Last Updated:
डिफेंडर के पहले साल के सर्विस, इंश्योरेंस और पेट्रोल के खर्च की जानकारी सोशल मीडिया कपल साजिद शाहिद और शिल्पा खाडवानी ने शेयर की है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने डिफेंडर के भारी-भरकम मेंटेनेंस खर्च को लेकर मजेदार कमेंट्स किए.
डिफेंडर की पहली सर्विस का खर्च(फोटो: Instagram)
भारत में लग्जरी SUV की बात हो और Land Rover Defender का नाम न आए, ऐसा अब कम ही देखने को मिलता है. अपने दमदार लुक, ऊंची रोड प्रेजेंस और ऑफ-रोड क्षमता की वजह से डिफेंडर ने भारतीय कार लवर्स के बीच अलग पहचान बनाई है. खासकर सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया की दुनिया में यह SUV काफी पसंद की जाती है. फेमस सोशल मीडिया कपल साजिद शाहिद और शिल्पा खाडवानी की डिफेंडर 110 एक अलग वजह से चर्चा में है. दोनों ने अपनी कार के पहले साल के सर्विस और ओनरशिप खर्च से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है. उनके बताए आंकड़ों के मुताबिक, कार को चलाने से लेकर उसकी सर्विस और इंश्योरेंस तक का खर्च लाखों रुपये में पहुंच गया.
साजिद और शिल्पा के मुताबिक उनकी डिफेंडर 110 की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है. यह कार करीब 6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. दोनों ने बताया कि एक साल में कार करीब 9,000 किलोमीटर चली. इस हिसाब से सालभर में पेट्रोल पर करीब 1.50 लाख रुपये खर्च होने की बात सामने आई है. यानी इतनी महंगी SUV होने के बावजूद इसका रोजमर्रा का फ्यूल खर्च भी काफी बड़ा हो सकता है.
पहली सर्विस का बिल देखिए
डिफेंडर की पहली सर्विस का खर्च भी कम नहीं रहा. साजिद के मुताबिक, पहली सर्विस का बिल करीब 87,500 रुपये आया. इसमें सबसे बड़ी रकम लेबर चार्ज की रही. उन्होंने बताया कि करीब 42,500 रुपये लेबर चार्ज के तौर पर लिए गए. वहीं पार्ट्स और इंजन ऑयल पर करीब 38,000 रुपये खर्च हुए. इसके अलावा कार की साफ-सफाई के लिए भी करीब 9,500 रुपये का खर्च बताया गया. यानी पहली सर्विस में ही हजारों रुपये का बिल तैयार हो गया.
View this post on Instagram