Last Updated:
सरकारी स्कूल का एक बच्चा अपनी मैडम के लिए घर में उगाई हुई लौकी लेकर स्कूल पहुंचा और उन्हें प्यार से तोहफे में दी. लौकी जैसा साधारण तोहफा भी बच्चे के अपनापन और टीचर के प्रति सम्मान की खूबसूरत मिसाल बन गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग गुरु-शिष्य के इस प्यारे रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
महिला टीचर के लिए बच्चा लाया लौकी(फोटो: Instagram-@shrutichauhanrajawat)
स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को रिश्तों की अहमियत भी समझ आती है. टीचर और छात्रों का रिश्ता सिर्फ किताबों और होमवर्क तक सीमित नहीं रहता. कई बार शिक्षक बच्चों के लिए परिवार के किसी सदस्य जैसे बन जाते हैं. खासकर महिला टीचरों के साथ छोटे बच्चों का लगाव कई बार बेहद प्यारा नजर आता है. बच्चे अपनी मैडम से छोटी-छोटी बातें शेयर करते हैं, उनके साथ शरारत करते हैं और कभी-कभी घर से उनके लिए कुछ लेकर भी आते हैं. ऐसा ही एक प्यारा वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसमें एक बच्चा अपनी महिला टीचर के लिए फूल और मिठाई नहीं, बल्कि घर से लौकी लेकर स्कूल पहुंचा. उसने बड़े प्यार से यह लौकी अपनी मैडम जी को दी. तोहफा भले ही बहुत साधारण था, लेकिन बच्चे के लिए उसमें बहुत सारा प्यार और अपनापन छिपा था. मैडम ने भी बच्चे के इस छोटे से तोहफे को खुशी के साथ स्वीकार किया.
घर से लौकी लेकर पहुंचा बच्चा
वायरल हो रहे वीडियो में सरकारी स्कूल के कुछ बच्चे नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिखता है कि उनमें से एक बच्चा अपने घर में उगाई हुई लौकी लेकर अपनी महिला टीचर के लिए स्कूल पहुंचा. बच्चे ने बड़े प्यार से अपनी मैडम को लौकी दी. बच्चे के हाथ में लौकी देखकर पहली नजर में यह किसी को भी एक सामान्य चीज लग सकती है. लेकिन जब कोई बच्चा अपने घर से कुछ लाकर अपने शिक्षक को देता है, तो उस चीज की अहमियत बढ़ जाती है. इस छोटे से तोहफे के पीछे बच्चे का अपनापन और अपनी टीचर के लिए सम्मान साफ नजर आता है.
View this post on Instagram