Last Updated:
Nitin Gadkari: नितिन गडकरी अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. कई बार वह ऐसे बयान दे देते हैं, जो मीडिया की सुर्खियां बनते हैं. अब उन्होंने RTO ऑफिसर को बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि कई ऑफिसर गांधीवादी हैं. नोट देखते ही ठप्पा लगा देते हैं. हमें गलत से बचना होगा. मैं हाथ जोड़कर आपसे प्रार्थना करता हूं कि जनता के जीवन को बेहतर बनाएं.
नितिन गडकरी ने RTO अधिकारियों को दी बड़ी चेतावनी
Nitin Gadkari: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री परिवहन सेवा योजना के शुभारंभ के मौके पर नितिन गडकरी ने कई अहम बातें कहीं. इस दौरान E20 पेट्रोल और इथेनॉल के बारे में बात की. उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह से इथेनॉल बनाया जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई आटीओ ऑफिसर गलत काम करता हुआ पाया, तो उसकी नौकरी जाएगी.
नितिन गडकरी ने कहा कि RTO के ऑफिसर ध्यान रखिए. बहुत से ऑफिसर गांधीवादी हैं. गांधी जी की नोट दिखाई देती है, तो फटाफट ठप्पा लगा देते हैं. जरा याद रखना. गलत बस सेंशन किया, तो आपकी नौकरी जाएगी. मैं ट्रांसपोर्ट का मिनिस्टर हूं. 17 सर्विस डिजिटल कर दी हैं. RTO ऑफिस में कोई आना ही नहीं चाहिए. भारत सरकार का मकसद जनता के जीवन को आसान बनाया है.
हर बस के लिए अलग से तैयार होगी चेकलिस्ट: गडकरी
नितिन गडकरी ने कहा कि न्यू सेफ्टी रिजीम में हर बस के लिए एक अलग से चेकलिस्ट तैयार की जाएगी, जिसे वाहन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा. चेकलिस्ट के फिजिकल और वीडियो इंस्पेक्शन के बिना किसी भी बस का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा.
इथेनॉल के बारे में क्या बोले नितिन गडकरी
नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश सरकार को ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के शुभारंभ के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि यह सेवा गांव, गरीब, मजदूर और किसान सहित हर वर्ग के लिए आवागमन को सुगम बनाएगी. E-20 बोलते हुए उन्होंने कहा कि E-20 का मतलब है. 20 प्रतिशत पेट्रोल में हम इथेनॉल डालते हैं, जो किसान तैयार करता हैं. मक्के से, राइस स्ट्रा से, कॉटन स्ट्रा से इथनॉल बनता है. वह इथेनॉल पेट्रोल में डालते हैं और उसे E-20 कहते हैं. यह 19 देशों में है. अमेरिका, जर्मनी और जापान जैसे देश इस्तेमाल कर रहे हैं.
नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि उन्होंने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, बस, स्कूटी चलाई है. इसके अलावा उनके पास पांच इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर हैं. उन्होंने कहा कि वह खुद हाइड्रोजन की गाड़ी में घूमते हैं. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में 100 प्रतिशत इथेनॉल की गाड़ियां आ रही हैं. इससे पेट्रोल-डीजल इम्पोर्ट नहीं करना पड़ेगा.