Taliban Accuses Pakistan News: सऊदी में जाकर लड़ो, हम पर मत करो एयरस्ट्राइक तालिबान ने खोला पाकिस्तान का डबल गेम

Taliban Accuses Pakistan News: सऊदी में जाकर लड़ो, हम पर मत करो एयरस्ट्राइक तालिबान ने खोला पाकिस्तान का डबल गेम


Last Updated:

Taliban Reveals Pakistan Plot: पाकिस्तान के जब-तब अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक करने के प्लान पर अब तालिबान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उसका दोहरा प्लॉट उजागर कर दिया है. तालिबान प्रवक्ता ने कहा है कि पाकिस्तान को मक्का पैक्ट के तहत लड़ना न पड़े, इसलिए वो अफगानिस्तान की लड़ाई में खुद को उलझा हुआ दिखाना चाहता है.

Zoom

तालिबान ने खोली पाकिस्तान की पोल.

Taliban Reveals Pakistan Plot: अफगानिस्तान में तालिबान सरकार और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है. एक तरफ सऊदी अरब पर हूतियों का हमला चल रहा है और मक्का पैक्ट में फंसा हुआ पाकिस्तान वहां जाने के बजाय अलग ही मोर्चा खल चुका है. आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ का ये खेल अब अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को भी समझ में आ गया है. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इसे लेकर पाकिस्तान की पोल खोलते हुए कहा है कि जान-बूझकर वो अफगानिस्तान पर हमले कर रहा है, ताकि उसे सऊदी की ओर से लड़ने न जाना पड़े.

पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाते हुए तालिबान सरकार ने कहा है कि इस्लामाबाद जान-बूझकर ऐसा कर रहा है ताकि सऊदी अरब और तुर्की के साथ हुए मक्का संयुक्त रक्षा समझौते से निकलने का बहाना बनाया जा सके. कंधार में एक धार्मिक मदरसे के कार्यक्रम में बोलते हुए मुजाहिद ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान बार-बार अफगानिस्तान पर हमले करके ऐसी स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहा है, जिससे वह खुद को युद्ध में फंसा हुआ दिखा सके और मक्का समझौते की जिम्मेदारियों से बच सके.

पाकिस्तान का डबल गेम एक्सपोज 

मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान के साथ संघर्ष को लगातार बढ़ाकर एक तरह का खेल खेल रहा है. उनके मुताबिक, इन हमलों का एक मकसद पाकिस्तान की घरेलू समस्याओं से जनता का ध्यान हटाना भी हो सकता है. उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान के हमलों के मामले में सऊदी अरब और तुर्की के साथ तालमेल किया जा रहा है. हालांकि मुजाहिद ने अपने इस आरोप के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया. उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान की रणनीति चाहे जो हो, अफगानिस्तान इन हमलों का जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा.

मक्का समझौते में फंस गया पाकिस्तान?

7 अगस्त, 2026 को सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान ने मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. समझौते के तहत तीनों देशों में से किसी एक पर सशस्त्र हमला होने को तीनों पर हमला माना जाएगा और रक्षा सहयोग बढ़ाने की बात कही गई है. तालिबान अब इसी समझौते को लेकर पाकिस्तान पर सवाल उठा रहा है और आरोप लगा रहा है कि अफगानिस्तान में सैन्य कार्रवाई के जरिए इस्लामाबाद अपनी अलग रणनीति बना रहा है.

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमले 

तालिबान के मुताबिक पाकिस्तान के हालिया हवाई हमलों में कंधार, पक्तिया और खोस्त प्रांतों को निशाना बनाया गया और चार नागरिकों की मौत हुई. कंधार खास तौर पर महत्वपूर्ण है क्योंकि यहीं तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा का प्रभाव केंद्रित है. वहीं पाकिस्तान का कहना है कि उसने अफगानिस्तान में 10 ठिकानों को निशाना बनाया. इस्लामाबाद का आरोप है कि अफगान जमीन से आतंकी गतिविधियां और ड्रोन हमले किए जा रहे हैं. पाकिस्तान इन हमलों को अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कार्रवाई बता रहा है. वहीं काबुल इन आरोपों को खारिज करता है. इस पूरे घटनाक्रम ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव और बढ़ा दिया है.



Source link