Royal Bengal Tiger rescued Odisha। Mayurbhanj tiger enters house। अचानक गांव में घुसा बंगाल टाइगर, लोगों ने मचाया शोर तो खुद को घर में किया बंद

Royal Bengal Tiger rescued Odisha। Mayurbhanj tiger enters house। अचानक गांव में घुसा बंगाल टाइगर, लोगों ने मचाया शोर तो खुद को घर में किया बंद


होमताजा खबरदेश

अचानक गांव में घुसा बंगाल टाइगर, लोगों ने मचाया शोर तो खुद को घर में किया बंद

Last Updated:

Mayurbhanj Tiger Rescue: उड़ीसा के मयूरभंज जिले के खापरखाई गांव में एक रॉयल बंगाल टाइगर के घुस आने से हड़कंप मच गया. गुरुवार रात यह टाइगर एक ग्रामीण के मवेशी बाड़े से होते हुए पास के खाली घर में जा घुसा, जिसके बाद सतर्क ग्रामीणों ने कमरा बाहर से बंद कर दिया. वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को कड़ी मशक्कत के बाद टाइगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया. अधिकारियों के अनुसार, बीमारी के कारण यह भटका था और इलाज के बाद इसे सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा.

Zoom

वन विभाग ने बाद में रेस्‍क्‍यू किया.

उड़ीसा के मयूरभंज जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक खूंखार रॉयल बंगाल टाइगर अचानक भटक कर एक गांव में घुस आया. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की सांसे अटक गईं. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी इंसान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और वन विभाग की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, यह रॉयल बंगाल टाइगर पिछले तीन दिनों से गांव के आसपास घूम रहा था. गुरुवार देर रात यह खतरनाक जानवर अचानक सीधे एक ग्रामीण के मवेशी बाड़े में जा घुसा. बाड़े के अंदर से टाइगर के गुर्राने की आवाज सुनकर मकान मालिक की नींद खुल गई और उसने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया. ग्रामीणों की भीड़ और शोरगुल से घबराकर टाइगर वहां से निकला और पास ही बने एक खाली घर में जा घुसा.

ग्रामीणों ने दिखाई समझदारी, तुरंत किया कमरा बंद
टाइगर के खाली घर में घुसते ही सूझबूझ दिखाते हुए ग्रामीणों ने बिना देर किए बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी और उसे अंदर ही कैद कर दिया. इसके बाद तुरंत इसकी सूचना स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों को दी गई. सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व (STR) के फील्ड डायरेक्टर प्रकाश चंद्र गोगिनेनी ने बताया कि टाइगर पूरी रात उसी सुनसान घर के अंदर बंद रहा. शुक्रवार की सुबह वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और ऑपरेशन शुरू किया गया.





Source link