Ranchi News: आसमान में मंडराया संकट, रांची नहीं उतर सके 3 प्लेन, लखनऊ-कोलकाता में हुए लैंड

Ranchi News: आसमान में मंडराया संकट, रांची नहीं उतर सके 3 प्लेन, लखनऊ-कोलकाता में हुए लैंड


Last Updated:

Ranchi News: खराब मौसम का असर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की विमान सेवाओं पर पड़ा है. गुरुवार को रांची आने वाली तीन उड़ानों को खराब मौसम के कारण डायवर्ट किया गया. इनमें इंडिगो की बेंगलुरु-रांची और दिल्ली-रांची फ्लाइट शामिल हैं. दोनों विमानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया.

Zoom

रांची आने वाली तीन फ्लाइट डायवर्ट की गईं.

रांचीः झारखंड़ से बड़ी खबर सामने आई. गुरुवार की रात रांची में अचानक बिगड़े मौसम का असर विमान सेवाओं पर देखने को मिला. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए आ रही तीन उड़ानों को खराब मौसम के कारण अपने तय गंतव्य पर उतरने के बजाय दूसरे एयरपोर्ट की ओर मोड़ना पड़ा. इनमें दो इंडिगो फ्लाइट्स को लखनऊ और एक उड़ान को कोलकाता डायवर्ट किया गया. विमानों के डायवर्ट होने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

डायवर्ट की गई पहली उड़ान इंडिगो की 6E 221 थी. यह फ्लाइट बेंगलुरु से रांची आ रही थी. विमान ने बेंगलुरु से उड़ान भरी थी. रांची पहुंचने के बाद मौसम की स्थिति खराब होने के कारण विमान की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी. इसके बाद विमान को लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया. एयरबस A320 विमान रात करीब 9:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुआ.

हैदराबाद-रांची फ्लाइट भी डायवर्ट
इसके बाद दिल्ली से रांची आने वाली इंडिगो की 6E 5023 फ्लाइट को भी डायवर्ट किया गया. यह विमान दिल्ली से रांची के लिए रवाना हुआ था, लेकिन खराब मौसम के कारण रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं हो सकी. इसके बाद विमान को लखनऊ भेजा गया. यह फ्लाइट रात करीब 10:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंची. तीसरी उड़ान हैदराबाद से रांची आ रही थी. रात 9 बजे के बाद मौसम की स्थिति को देखते हुए इस विमान को भी रांची के बजाय कोलकाता डायवर्ट किया गया. इस तरह गुरुवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आने वाली कुल तीन उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा.

उड़ानों का बदला रूट
खराब मौसम के कारण विमानों की लैंडिंग प्रभावित हुई. विमान कंपनियों को यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ानों का रूट बदलना पड़ा. यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा. रांची में मौसम की स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली अन्य उड़ानों पर भी इसका असर पड़ने की आशंका बनी रही. डायवर्ट किए गए विमानों के रांची आने को लेकर मौसम में सुधार का इंतजार किया जा रहा था. एयरपोर्ट और विमान कंपनियों की ओर से यात्रियों को उड़ान से जुड़ी जानकारी के लिए अपडेट लेते रहने की सलाह दी गई.



Source link