Protest Against EC News Live: ECI के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन आज, कांग्रेस करेगी चुनाव आयोग का घेराव, बिहार में RJD का हल्लाबोल

Protest Against EC News Live: ECI के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन आज, कांग्रेस करेगी चुनाव आयोग का घेराव, बिहार में RJD का हल्लाबोल


होमताजा खबरदेश

चुनाव आयोग के खिलाफ आज कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार में RJD करेगी हल्लाबोल

Last Updated:

Protest Againct EC News Live: SIR को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया गया है. कांग्रेस चुनाव आयोग के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी. दिल्ली में आयोग की इमारत के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है….और पढ़ें

Zoom

कांग्रेस ने SIR को लेकर देशभर में चुनाव आयोग के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन का ऐलान किया है. (फाइल फोटो Reuters)

SIR की प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष और सीजेपी का हमला तेज हो गया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दो जूनियर चुनाव आयुक्तों ने उनकी राय से असहमति जताते हुए 10 महीने में 14 बार आपत्ति दर्ज कराई. रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस ने देशभर में चुनाव आयोग के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन का ऐलान किया है. नई दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इंडियन यूथ कांग्रेस ने भी 5 रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक मार्च का ऐलान किया है. वहीं CJP के संयोजक अभिजीत दीपके ने ज्ञानेश कुमार को 78 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टिमेटम दिया है. उन्होंने कहा कि इस्तीफा नहीं हुआ तो फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा. सीजेपी ने SIR की स्वतंत्र जांच, पुराने वोटर लिस्ट को बहाल करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार की मांग की है.

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतर रहा है. राजद 25 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर दोपहर करीब 2 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करेगा. वहीं अभिजीत दीपके ने विपक्ष से सवाल किया कि अगर चुनाव में धांधली होती है तो विपक्षी दल चुनाव लड़ते क्यों हैं. उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी, एमके स्टालिन और पिनारायी विजयन समेत विपक्षी नेताओं के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में वोट काटे गए. इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राजीव गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना करते हुए कहा कि एक प्रधानमंत्री ने जेन-जी को वोट का अधिकार दिया तो दूसरे ने उसे छीनने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि 1988 में संविधान के 61वें संशोधन के जरिए मतदान की न्यूनतम उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष की गई थी.

लाइव अपडेट्स



Source link