NEP vs AFG: एशियन गेम्स में नेपाल क्रिकेट टीम ने मचाई सनसनी, अफगानिस्तान को हराकर क्वार्टर फाइनल के लिए ठोका दावा

NEP vs AFG: एशियन गेम्स में नेपाल क्रिकेट टीम ने मचाई सनसनी, अफगानिस्तान को हराकर क्वार्टर फाइनल के लिए ठोका दावा


होमखेलक्रिकेट

एशियन गेम्स में नेपाल ने अफगानिस्तान को हराकर क्वार्टर फाइनल के लिए ठोका दावा

Last Updated:

नेपाल क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में धमाकेदार शुरुआत की है. क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफिकेशन राउंड मैच में नेपाल ने अफगानिस्तान को 5 विकेट हरा दिया. अफगानिस्तान की टीम मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 102 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में नेपाल ने 17.2 ओवर में ही 103 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.

Zoom

नेपाल ने एशियन गेम्स में अफगानिस्तान को हराया

नई दिल्ली: कसी हुई गेंदबाजी के बाद दमदार बल्लेबाजी से नेपाल ने एशियन गेम्स 2026 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. नेपाल के खिलाफ इस मैच में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी थी. पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान 102 रन ही बना पाई. अफगानिस्तान के खिलाफ इस स्कोर के जवाब में नेपाल ने 17.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 103 रन बनाए और मैच को अपने नाम कर लिया.

नेपाल के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित पौडेल और संदीप जोरा ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. संदीप ने टीम के लिए 35 गेंद में 34 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया. संदीप के अलावा रोहित ने 32 गेंद में 33 रनों की नाबाद पारी खेली. रोहित ने अपनी पारी में कुल 4 चौके भी लगाए. नेपाल की तरफ से पारी में दीपेंद्र सिंह एरी ने भी महत्वपूर्ण 15 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में फरीदून दाऊदजई, अब्दुल्ला अहमदजई और अरब गुल मोमंद ने एक-एक विकेट लिए.

नेपाल की गेंदबाजी भी रही दमदार

सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, नेपाल की टीम ने मैच में जबरदस्त गेंदबाजी भी की. नेपाल के लिए गेंदबाजी में कुसल भुर्तेल ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. कुसल ने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा ललित राजवंशी ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 3 सफलता हासिल की.

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी रही फ्लॉप 

नेपाल के खिलाफ अफगानिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. हालांकि, अफगानिस्तान एशिया कप में अपनी बी टीम के साथ खेल रही है जो कम अनुभवी है. यही कारण है कि नेपाल जैसी टीम के सामने वह 20 ओवर में सिर्फ 102 रन ही बना पाई. अफगानिस्तान की तरफ से फैसल शिनोजादा और नजीबुल्लाह जदरान ने सबसे ज्यादा 30-30 रनों की पारी खेली. इसके अलावा नंगेलिया खरोती ने भी निचले क्रम में 17 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया.



Source link