NCLA LBSNAA Law Internship Mussoorie: LBSNAA में इंटर्नशिप का खास मौका, अप्लाई करने से पहले समझें नियम और शर्तें

NCLA LBSNAA Law Internship Mussoorie: LBSNAA में इंटर्नशिप का खास मौका, अप्लाई करने से पहले समझें नियम और शर्तें


Last Updated:

NCLA LBSNAA Law Internship Mussoorie: लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) के NCLA ने फाइनल ईयर के लॉ स्टूडेंट्स के लिए 4 हफ्ते की खास एकेडमिक इंटर्नशिप निकाली है. मसूरी के इस प्रतिष्ठित संस्थान में रहने-खाने की सुविधा के साथ कानून और प्रशासन को करीब से जानने का सुनहरा मौका मिलेगा. LBSNAA आईएएस-आईपीएस समेत सभी सिविल सेवा अधिकारियों का ट्रेनिंग ग्राउंड है.

Zoom

NCLA LBSNAA Internship: लॉ स्टूडेंट्स के लिए इंटर्नशिप का बेहतरीन अवसर है

नई दिल्ली (LBSNAA Law Internship). लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी का नाम सुनते ही देश के उन होनहारों की तस्वीर सामने आ जाती है जो देश की बागडोर संभालने वाले अफसर बनते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आम लॉ स्टूडेंट्स के लिए भी LBSNAA के अंदर रहकर पढ़ाई और ट्रेनिंग का हिस्सा बनने का रास्ता खुल गया है. LBSNAA के अंतर्गत आने वाले ‘नेशनल सेंटर फॉर लॉ एंड एडमिनिस्ट्रेशन’ (NCLA) ने लॉ स्टूडेंट्स के लिए 4 हफ्तों की इंटर्नशिप योजना शुरू की है.

किताबों, धाराओं और कोर्टरूम की चारदीवारी से निकलकर प्रशासनिक गलियारों में कानून कैसे काम करता है, इसे नजदीक से देखने का यह मौका हर किसी को नहीं मिलता. यह इंटर्नशिप सिर्फ बायोडाटा बढ़ाने का जरिया नहीं है. यह कुछ सीखने का ऐसा नायाब मंच है जो आपकी पूरी वैचारिक सोच और करियर की दिशा बदल सकता है. जानिए LBSNAA में इंटर्नशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है, चयन प्रक्रिया क्या है और इसके तहत क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं.

LBSNAA में इंटर्नशिप के लिए पात्रता

LBSNAA में इंटर्नशिप के लिए कई एकेडमिक स्टैंडर्ड पूरे करने होते हैं.

  • NCLA की 4 हफ्ते की ऑफलाइन इंटर्नशिप के लिए केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या लॉ कॉलेज से 3-वर्षीय एलएलबी या 5-वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी कोर्स के फाइनल ईयर में हैं.
  • चयन प्रक्रिया में उन मेधावी छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है जिनका एकेडमिक रिकॉर्ड शानदार रहा हो या जिन्होंने नेशनल लेवल के Moot Court Competitions में जीत हासिल की हो.
  • अगर आपका कोई शोध पत्र प्रकाशित है तो सिलेक्शन का चांस बढ़ जाता है.

इंटर्नशिप के लिए आवेदन कैसे करें और सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं.

  • LBSNAA या NCLA के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. आप ncla.lbsnaa@nic.in पर मेल कर सकते हैं.
  • यह इंटर्नशिप सालभर अलग-अलग बैचेस के रूप में रोलिंग बेसिस पर चलती है. इसलिए आप अपनी सुविधा और एकेडमिक कैलेंडर के हिसाब से तय तारीखों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
  • चयन का आधार मेरिट, मूट कोर्ट अचीवमेंट्स, कॉलेज आईडी और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन पर निर्भर करता है. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एकेडमी की तरफ से ईमेल के जरिए सूचना दी जाती है.

स्टाइपेंड मिलेगा या नहीं? जानिए LBSNAA में इंटर्नशिप के खास फायदे

LBSNAA में इंटर्नशिप अवैतनिक (Unpaid) एकेडमिक इंटर्नशिप है. इसके बदले में किसी तरह का नकद स्टाइपेंड या सैलरी नहीं दी जाती है. इसके बावजूद इसके फायदे किसी भी महंगे स्टाइपेंड से कम नहीं हैं. LBSNAA कैंपस में इंटर्न्स को मुफ्त आवास और खान-पान की पूरी सुविधा मिलती है. इसके साथ ही देश के टॉप प्रशासनिक अधिकारियों, नीति निर्माताओं (Policy Makers) और कानूनी दिग्गजों के साथ उठने-बैठने और सीखने का जो अमूल्य अनुभव मिलता है.

LBSNAA में इंटर्नशिप में क्या सीखने को मिलेगा?

मसूरी की पहाड़ियों के बीच स्थित इस प्रतिष्ठित अकादमी में केवल थ्योरी नहीं बल्कि ‘लॉ इन एक्शन’ यानी कानून की प्रैक्टिकलिटी देखने का मौका मिलेगा. इंटर्न्स को फैकल्टी सदस्यों के साथ मिलकर लीगल रिसर्च, पॉलिसी एनालिसिस, एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ स्टडीज और ड्राफ्टिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करना होता है. यह अनुभव उन छात्रों के लिए वरदान साबित होता है जो भविष्य में जुडिशरी, सिविल सर्विसेज, पब्लिक पॉलिसी या थिंक-टैंक में करियर बनाना चाहते हैं.



Source link