LIC MD Update : एलआईसी के एमडी ने 8 महीने पहले छोड़ा पद, कंपनी को दी शानदार ग्रोथ फिर भी सरकार ने क्यों हटाया

LIC MD Update : एलआईसी के एमडी ने 8 महीने पहले छोड़ा पद, कंपनी को दी शानदार ग्रोथ फिर भी सरकार ने क्यों हटाया


Last Updated:

एलआईसी के एमडी ने 8 महीने पहले ही अपना पद छोड़ दिया है. सरकार ने भी उनके वॉलंटरी रिटायरमेंट की अप्लीकेशन को स्वीकार कर लिया है.

Zoom

एलआईसी के एमडी ने 8 महीने पहले ही इस्तीफा दे दिया है.

नई दिल्ली. जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी के प्रबंध निदेशक दिनेश पंत ने अपना कार्यकाल पूरा होने के 8 महीने पहले ही पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सरकार को वॉलंटरी रिटायरमेंट की अप्लीकेशन भेजी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है. सरकार की ओर से जारी नोटिफकेशन में कहा गया है कि दिनेश पंत ने स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया है. उनका कार्यकाल मई, 2027 तक था लेकिन 8 महीने पहले ही उन्होंने अपने पद से हटने की सिफारिश की थी. इस सिफारिश को स्वीकार कर लिया गया है.

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने दिनेश पंत की प्रीमेच्योर रिटायरमेंट को स्वीकार कर लिया है. वैसे तो पंत ने 1 जून, 2025 में ही एलआईसी के प्रबंध निदेशक के पद पर ज्वाइन किया था और मई, 2027 में उनका कार्यकाल खत्म भी होने वाला था. लेकिन, अचानक 24 सितंबर को उन्होंने अपना पद छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने एलआईसी में लंबा समय बिताया है. इस दौरान एक्चुअरल सर्विसेज, निवेश, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और इंटरनेशनल ऑपरेशन जैसे सेक्टर में काफी काम किया है. वह 30 साल से इसमें काम कर रहे हैं और साल 2022 में आईपीओ की तैयारी में भी उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी.





Source link