Last Updated:
Kota New Mayor Video : कोटा नगर निगम को नई मेयर मिलीं. भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी ने 30 वोटों से कांग्रेस की सुनीता सुमन को हराया. अनुसुइया ने कहा कि आम जनता सीधे उनके ऑफिस आकर समस्या बता सकेगी. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर पोस्ट कर अनुसुइया गोस्वामी की एक तस्वीर को लेकर भाजपा पर निशाना साधा. डोटासरा ने पोस्ट में लिखा कि ये तस्वीरें जनता के जनादेश और लोकतंत्र को लज्जित करने वाली हैं.
कोटा की नवनिर्वाचित मेयर अनुसुइया गोस्वामी की वीडियो (फोटो क्रेडिट- गोविंद सिंह डोटासरा एक्स अकाउंट)
कोटा. कोटा नगर निगम को नई मेयर मिल गई हैं. भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया है. शुक्रवार को हुए मतदान में अनुसुइया गोस्वामी को 65 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुनीता सुमन के खाते में 35 वोट आए. इस तरह अनुसुइया गोस्वामी ने 30 वोट के अंतर से जीत दर्ज की. चुनाव के बाद जब वे मेयर की कुर्सी पर बैठीं तो भावुक नजर आईं. उन्होंने विधायकों का आशीर्वाद लिया और मेयर की टेबल को प्रणाम करने के बाद कुर्सी संभाली.
मेयर बनने के बाद अनुसुइया गोस्वामी ने कहा कि उनके ऑफिस में आने के लिए किसी भी कार्यकर्ता या आम जनता को किसी पर्ची की जरूरत नहीं पड़ेगी. लोग अपनी समस्याएं लेकर सीधे उनके ऑफिस आ सकेंगे. उन्होंने साफ कहा कि आम लोगों के लिए उनके ऑफिस के दरवाजे खुले रहेंगे.
कुर्सी संभालते समय भावुक हुईं अनुसुइया
चुनाव जीतने के बाद अनुसुइया गोस्वामी जब मेयर का पद संभालने पहुंचीं तो माहौल भावुक हो गया. उन्होंने मेयर की टेबल को प्रणाम किया. इसके बाद कुर्सी पर बैठीं. इस दौरान उन्होंने विधायकों का आशीर्वाद भी लिया. मेयर पद संभालने के बाद उन्होंने आम लोगों को लेकर अपनी बात रखी. अनुसुइया गोस्वामी ने कहा कि उनके ऑफिस में आने के लिए किसी कार्यकर्ता या आम नागरिक को पर्ची की जरूरत नहीं होगी. लोग सीधे ऑफिस आकर अपनी समस्या बता सकेंगे. मेयर के इस बयान के बाद उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह नजर आया.
जनता के जनादेश एवं लोकतंत्र को लज्जित करने वाली ये तस्वीरें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला जी के निवास ‘बैकुंठ’ के बाहर की हैं।
चौखट पर नतमस्तक होकर धोक लगाती ये कोटा में BJP की नवनिर्वाचित मेयर हैं…
कोटा की जनता पूछ रही है.. मेयर जनता की हैं, या सत्ता की चौखट की? pic.twitter.com/hE494cwR3R