मॉडल टाउन के हल्दीराम में भड़की आग, दिल्ली पुलिस ने 30 लोगों को जिंदा निकाला
Last Updated:
दिल्ली के मॉडल टाउन पार्ट 2 स्थित हल्दीराम आउटलेट की इमारत में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई. दोपहर करीब 1 बजकर 58 मिनट पर भड़की लपटों के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मॉडल टाउन पुलिस की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और हल्दीराम समेत आसपास की इमारतों से 30 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया. दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया.
नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, TMC कैंडिडेट ने वापस लिया नाम
नई दिल्ली: दिल्ली के मॉडल टाउन पार्ट 2 स्थित नामी हल्दीराम आउटलेट की इमारत में दोपहर करीब 1 बजकर 58 मिनट पर अचानक आग भड़क उठी. लपटें हल्दीराम के दूसरे फ्लोर पर तेजी से फैलने लगीं, जिससे पूरे इलाके में भगदड़ मच गई. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है. इलाके में गश्त कर रहे बीट ऑफिसर हेड कांस्टेबल पवन ने तुरंत मॉडल टाउन एसएचओ इंस्पेक्टर अशोक गिरी को अलर्ट किया, जिसके बाद पीसीआर और फायर कंट्रोल को मैसेज भेजा गया.
पुलिस ने लपटों के बीच से कैसे निकाले 30 लोग?
एसएचओ अशोक गिरी, हेड कांस्टेबल महेंद्र और कांस्टेबल चंद्र पाल की टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया. पुलिस टीम ने हल्दीराम आउटलेट के साथ-साथ बगल वाली इमारतों को भी तुरंत खाली कराया. जांबाज पुलिसकर्मियों ने कुल 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे किसी की जान नहीं गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया और बाद में कूलिंग ऑपरेशन पूरा किया. पुलिस की इस मुस्तैदी से एक बहुत बड़ा हादसा टल गया.