कितनी गाय से शुरू करें डेयरी फार्मिंग? कौन सी नस्ल देगी बेहतर मुनाफा, जानें सब
Last Updated:
Dairy Farming Business Idea: युवाओं में डेयरी फार्मिंग का क्रेज बढ़ रहा है. पर क्या आप जानते हैं इस बिजनेस के लिए किन मुख्य बातों पर ध्यान देना जरूरी है. फार्मर अनिल शर्मा के अनुसार नस्ल में साहीवाल गाय फार्मिंग के लिए सबसे अच्छी है. क्योंकि यह गाभिन होने के बाद भी दूध देती रहती है. साथ ही शुरुआत में 5 क्रॉस ब्रीड गायों से फार्मिंग शुरू करने की सलाह दी गई है. जानें पूरा टिप्स.
भागलपुर: युवा नौकरी को छोड़ तरह-तरह के रोजगार की तरफ ध्यान दे रहे हैं. ऐसे में वो खासकर फार्मिंग की तरफ अधिक ध्यान दे रहे है. चाहे वह गाय फार्मिंग की हो, मुर्गी पालन की बात हो, बकरी फार्मिंग हो या अन्य फार्मिंग हो. युवा धीरे-धीरे इस ओर अग्रसर हो रहे हैं. ऐसे में आज हम बात करने वाले हैं गाय के फार्मिंग की. युवा किसान गाय की फार्मिंग करने का सोच तो लेते हैं लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आ पाता है कि हम किस गाय की फार्मिंग करें जिससे हमें मुनाफा होगा. फार्मिंग के लिए किन चीजों की आवश्यकता होगी यह भी उन्हें समझ नहीं आ पाता है. सबसे बड़ी बात होती है गाय के नस्ल का चयन करना और कितने गाय से इसको शुरू किया जाए.इसके बाद आपका फॉर्म सक्सेस हो पाएगा.
गाय के फार्मिंग को लेकर क्या कहते हैं फार्मर
गाय के फार्मिंग को लेकर बढ़ रहे क्रेज को देखते हुए जब फार्मर अनिल शर्मा से बात की गई तो उन्होंने इस चर्चा के दौरान बताया कि देखिए गाय की फार्मिंग मुनाफेदायक तो है. लेकिन सबसे जरूरी बात ये है कि आप किस गाय की फार्मिंग कर रहे हैं. अगर शुरुआत कर रहे हैं तो कितने गाय से कर रहे हैं. लोग अत्यधिक दूध के लोभ में किसी भी नस्ल की गाय को ले आते हैं. वहीं अत्यधिक गाय से फार्म की शुरुआत कर लेते हैं और जब असफल हो जाते हैं तब उसका इस चीजो से विस्वास उठ जाता है. लेकिन आज के युवा का अगर ट्रेंड देखें तो उनके अंदर गीर और साहीवाल दोनों तरह के गाय का पालन करने की होड़ मची हुई है. उन्होंने बताया कि देखिये अभी आप क्रोस ब्रीड से शुरुआत करें और मात्र 5 गाय से इसकी शुरुआत करें कम से कम दो साल इसपर अपना अनुभव जरूर लें तभी आप इसको आगे बढ़ाएं जिससे आप असफल नहीं होंगे.
कौन सी गाय होती है निरोग
वहीं, साहिवाल गाय गाभिन होने के बाद भी धीरे-धीरे दूध को कम करती है. इसलिए आप वैसे गाय का चयन करें जो आपको बच्चा देने के समय तक भी दूध देती रहे. कहने का मतलब है कि जब तक आप ना छोड़ दें तब तक वह दूध देती रहे. ऐसे गाय का फार्मिंग करना अत्यधिक लाभदायक है. साहिवाल में यह क्वालिटी है कि वह तब तक दूध देगी जब तक आप छोड़ नहीं देंगे. लेकिन गीर गाय में गाभिन होने के बाद अचानक से दूध लेकर भाग जाती है. इसलिए अगर आप फार्मिंग करना चाहते हैं तो साहिवाल आपके लिए सबसे बेस्ट गाय हो सकती है. इसे निरोग गाय भी माना जाता है. लेकिन अगर मिक्स ब्रीड का करते हैं तो उससे अधिक फायदा होगा.