Bollywood Sleeper Hits: ‘हनुमान अंश’ ही नहीं, ये 7 फिल्में भी रहीं Sleeper Hit, छठी फिल्म ने तो कमाए 300 करोड़

Bollywood Sleeper Hits: ‘हनुमान अंश’ ही नहीं, ये 7 फिल्में भी रहीं Sleeper Hit, छठी फिल्म ने तो कमाए 300 करोड़


Last Updated:

Bollywood Sleeper Hits: बॉक्स ऑफिस पर हर बार बड़े सितारों की फिल्म ही बाजी मारे, ऐसा जरूरी नहीं. कई बार छोटी शुरुआत करने वाली फिल्में धीरे-धीरे दर्शकों की पसंद बनती हैं और फिर कमाई में बड़ा उलटफेर कर देती हैं. ‘हनुमान अंश’ इन दिनों इसी वजह से चर्चा में है. लेकिन इससे पहले भी 7 ऐसी फिल्में बिना बड़े प्रमोशन के धीरे-धीरे हिट हुईं और बाद में करोड़ों की कमाई कर सबको चौंका दिया.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर हर फिल्म की किस्मत बड़े स्टार, करोड़ों के बजट और ताबड़तोड़ ओपनिंग से तय नहीं होती. कई बार कोई फिल्म चुपचाप सिनेमाघरों में आती है और शुरुआत में खास कमाल नहीं दिखा पाती. लेकिन जैसे-जैसे दर्शकों की जुबान पर उसका नाम चढ़ता है, कमाई की रफ्तार भी तेज हो जाती है. ‘हनुमान अंश’ इन दिनों इसी वजह से चर्चा में है. फिल्म ने शुरुआती दौर के बाद जिस तरह दर्शकों का साथ हासिल किया, उसने बॉक्स ऑफिस का पूरा माहौल बदल दिया. लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इंडस्ट्री में पहले भी कई ऐसी फिल्में आई हैं, जिन्होंने बिना बड़े स्टारडम और तगड़े प्रमोशन के धीरे-धीरे अपनी जगह बनाई और बाद में जबरदस्त कमाई की. इनमें कुछ फिल्मों की सफलता तो इतनी बड़ी रही कि उनके आंकड़े देखकर ट्रेड भी चौंक गया. आज बात उन 7 फिल्मों की, जो स्लीपर हिट साबित हुई.

मुंज्या: 2024 की हॉरर-कॉमेडी ‘मुंज्या’ भी इसी फॉर्मूले का दिलचस्प उदाहरण बनी. शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह स्टारर फिल्म के साथ कोई बड़ा सुपरस्टार नहीं था. मराठी लोककथा पर आधारित कहानी ने पहले सीमित स्तर पर ध्यान खींचा. लेकिन सोशल मीडिया बज और दर्शकों की प्रतिक्रिया के बाद फिल्म की रफ्तार बढ़ती गई. निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने भी इसकी सफलता में वर्ड ऑफ माउथ की भूमिका पर बात की थी.

तुम्बाड: सोहम शाह की ‘तुम्बाड’ 2018 में रिलीज के समय आज जितनी चर्चित नहीं थी. राही अनिल बर्वे के निर्देशन में बनी इस हॉरर फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली. फिर धीरे-धीरे इसकी अपनी ऑडियंस तैयार हुई. असली कमाल तो 2024 के री-रिलीज में देखने को मिला. फिल्म ने अपनी पहली रिलीज की कमाई को महज सात दिनों में पार कर लिया. 2024 में इसके री-रिलीज कलेक्शन करीब 32 करोड़ रुपये तक पहुंचे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

12वीं फेल: विक्रांत मैसी और मेधा शंकर की ’12वीं फेल’ 2023 में बिना किसी बड़े स्टारडम के सिनेमाघरों में पहुंची. फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की वास्तविक जिंदगी से प्रेरित थी. शुरुआत भले ही बड़ी रिलीज जैसी नहीं रही, लेकिन दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ ने इसे लगातार सिनेमाघरों में बनाए रखा. धीरे-धीरे फिल्म की चर्चा बढ़ी और यह साल की चर्चित हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई. इसका सफर बताता है कि कंटेंट मजबूत हो तो छोटी शुरुआत भी लंबे थिएट्रिकल रन में बदल सकती है.

अंधाधुन: आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे की ‘अंधाधुन’ भी शुरुआत में कोई बड़ी मसाला ब्लॉकबस्टर नहीं दिख रही थी. श्रीराम राघवन की इस मिस्ट्री-थ्रिलर ने पहले दिन भारत में करीब 2.70 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन इसके बाद कलेक्शन लगातार बढ़ते गए. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 74.59 करोड़ रुपये रहा. चीन में भी फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और वहां करीब 47.11 मिलियन डॉलर का ग्रॉस दर्ज किया.

कांतारा: ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ ने भी साबित किया कि क्षेत्रीय सिनेमा की कहानी भाषा की सीमा तोड़ सकती है. फिल्म ने लोककथा, ग्रामीण जीवन, आध्यात्मिकता और एक्शन को साथ जोड़ा. शुरुआत में यह मुख्य रूप से कन्नड़ दर्शकों के बीच रिलीज हुई, लेकिन पॉजिटिव रिव्यूज के बाद इसका दायरा तेजी से बढ़ा. फिल्म ने 53 दिनों में 400 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड ग्रॉस का आंकड़ा पार किया था.

हनु-मैन: तेजा सज्जा की ‘हनु-मैन’ ने 2024 में संक्रांति के दौरान बड़े मुकाबले के बीच अपनी पहचान बनाई. फिल्म में सुपरहीरो कहानी को भारतीय पौराणिक संदर्भों से जोड़ा गया था. शुरुआत में इसके सामने बड़े स्टार्स वाली फिल्मों की चुनौती थी, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया ने इसे लंबी रेस में पहुंचा दिया. फरवरी 2024 तक फिल्म 25 दिनों में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी थी.

भेजा फ्राई: 2007 की ‘भेजा फ्राई’ इस ट्रेंड का पुराना और शानदार उदाहरण है. विनय पाठक, रजत कपूर और रणवीर शौरी जैसे कलाकारों वाली यह फिल्म बेहद सीमित बजट में बनी थी. रिलीज से पहले इसका कोई बड़ा स्टारडम या भारी-भरकम प्रमोशनल कैंपेन नहीं था. फिर भी दर्शकों ने इसकी कॉमेडी को पसंद किया और फिल्म लगातार चलती रही. इसका बजट करीब 1.5 करोड़ रुपये और भारत में नेट कलेक्शन करीब 8.98 करोड़ रुपये रहा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link