Last Updated:
White House fashion : जिनपिंग के स्वागत के लिए व्हाइट हाउस में आयोजित खास समारोह में इवांका ट्रम्प अपने फैशन लुक को लेकर चर्चा में रहीं. उन्होंने मशहूर चीनी डिजाइनर गुओ पेई की डिजाइन की हुई हल्के आसमानी रंग की ड्रेस और मैचिंग जैकेट पहनी. सिल्वर रंग की बारीक कढ़ाई ने इस आउटफिट को रॉयल और एलिगेंट अंदाज दिया. खास बात यह रही कि इवांका ने इस फॉर्मल लुक को मिनिमल एक्सेसरीज और सलीके से बंधे बालों के साथ स्टाइल(Ivanka Trumps Special Look for Xi Jinping ) किया. जानिए कौन हैं गुओ पेई और क्यों खास है उनका डिजाइन.
अंतरराष्ट्रीय और हाई-प्रोफाइल कूटनीतिक मौके पर इवांका का यह अनोखा अंदाज पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है.(Image Credit : X)
Ivanka Trumps Special Look for Xi Jinping : व्हाइट हाउस में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के स्वागत के दौरान एक तरफ जहां कूटनीतिक मुलाकात चर्चा में रही, वहीं दूसरी तरफ इवांका ट्रम्प के फैशन लुक ने भी लोगों का ध्यान खींचा. इस खास मौके के लिए इवांका ने ऐसा आउटफिट चुना, जिसमें अमेरिकी स्टाइल के साथ चीनी फैशन की झलक भी दिखाई दी. उन्होंने चीन की मशहूर डिजाइनर गुओ पेई का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना, जिसकी खूबसूरत डिटेलिंग ने उनके पूरे लुक को खास बना दिया.
अंतरराष्ट्रीय और हाई-प्रोफाइल कूटनीतिक मौके पर इवांका का यह अनोखा अंदाज पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है.(Image Credit : X)
आसमानी रंग की ड्रेस में दिखा एलिगेंट अंदाज
इवांका ट्रम्प इस समारोह में रॉबिन एग ब्लू यानी बेहद हल्के आसमानी रंग की ड्रेस में नजर आईं. उन्होंने इसके साथ मैचिंग जैकेट भी पहनी थी. आउटफिट पर सिल्वर रंग की बारीक कढ़ाई और डिजाइनिंग की गई थी, जो हल्के रंग के साथ काफी खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट बना रही थी.
इवांका ने इस लुक को बहुत ज्यादा एक्सेसरीज के साथ ओवरलोड नहीं किया. उनके बाल पीछे की तरफ सलीके से बांधे हुए थे और पूरा लुक फॉर्मल होने के साथ-साथ बेहद सोबर नजर आ रहा था. खास बात यह रही कि आउटफिट का रंग, सिल्हूट और एम्ब्रॉयडरी तीनों मिलकर इसे एक रॉयल टच दे रहे थे.
Vice President JD Vance spotted at the White House for President Trump’s Xi visit, standing next to Second Lady Usha, and Ivanka Trump.