Bihar Weather Tomorrow: डिप्रेशन और पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा बिहार का मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Tomorrow: डिप्रेशन और पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा बिहार का मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


Bihar Weather Tomorrow: बिहार में मानसून की गतिविधि अभी सक्रिय बनी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र यानी आईएमडी पटना के 25 सितंबर के जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को तीन जिलों में में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. जानें बिहार कल के मौसम का अलर्ट.

मौसम बदलने की वजह क्या है?
बिहार में मौसम में बदलाव का मुख्य कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता और दक्षिण छत्तीसगढ़ से सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर बना डिप्रेशन है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से बिहार में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं. इसके साथ ही मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ भी मौजूद है. इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से राज्य में बादल, बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं.

26 सितंबर को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम बिहार के अधिकांश स्थानों, मध्य बिहार के अनेक स्थानों और राज्य के शेष हिस्सों के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है.

इन 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
26 सितंबर को पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

आज कई जिलों में हुई भारी बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में मानसून की गतिविधि सक्रिय रही. सीतामढ़ी और खगड़िया के एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज की गई. पश्चिमी चंपारण के कुछ स्थानों तथा मधुबनी, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, सहरसा, मुंगेर, सिवान, कटिहार, बेगूसराय, गोपालगंज और नालंदा समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई. राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है. पिछले 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा. भभुआ में 32.3 डिग्री सेल्सियस  सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. जबकि मोतिहारी और वाल्मीकिनगर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा.

आगे बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं अगले 2-3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा. जिसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है.

वज्रपात के दौरान रहें सावधान
मौसम विभाग ने मेघ गर्जन और वज्रपात के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खुले में होने पर जल्द से जल्द पक्के मकान में शरण लेने तथा ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. भारी बारिश के दौरान नदियों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है.



Source link