Bank Deal : बिकने जा रहा 5640 करोड़ की पूंजी वाला बैंक, 45 लाख ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा असर

Bank Deal : बिकने जा रहा 5640 करोड़ की पूंजी वाला बैंक, 45 लाख ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा असर


Last Updated:

Bank Deal : साल 2008 से बैंकिंग सेक्टर में कारोबार कर रहे एक प्राइवेट बैंक के बिकने की खबरें सामने आ रही हैं. माना जा रहा है कि निजी सेक्टर के ही एक बैंक ने इसके लिए बोली लगाई है और दोनों के बीच स्टॉक स्वैपिंग के जरिये यह सौदा पूरा किया जाएगा. इस बैंक के पास अभी करीब 45 लाख ग्राहक हैं.

Zoom

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक को फेडरल बैंक ने खरीदने की पेशकश की है.

नई दिल्ली. अगले सप्ताह से शुरू होने वाले बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों के लिए बड़ी खबर आई है. सीएनबीसीटीवी 18 के हवाले से खबर आई है कि देश में निजी सेक्टर का एक बड़ा बैंक बिकने की तैयारी में है. इसका सौदा प्राइवेट सेक्टर के ही एक और बैंक के साथ चल रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों बैंकों के बीच यह डील शेयर स्वैपिंग के जरिये होगी. फिलहाल इस बैंक का मार्केट कैप 5640 करोड़ रुपये बताया जाता है. देश में अभी इस बैंक के पास करीब 45 लाख ग्राहक हैं.

यह डील जना स्मॉल फाइनेंस बैंक और फेडरल बैंक के बीच होने जा रही है. दोनों के बीच सौदे पर बातचीत आगे बढ़ चुकी है. सौदे के तहत फेडरल बैंक ने जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की सभी संपत्तियां और कारोबार खरीदने की इच्छा जताई है. यह डील शेयरों के स्वैपिंग के जरिये पूरी की जाएगी. मतलब है कि जना के सारे शेयर फेडरल बैंक को ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. इससे पहले भी बैंकिंग सेक्टर में स्टॉक स्वैपिंग के जरिये सौदे हुए हैं. तब साल 2015 में कोटक महिंद्रा बैंक ने आईएनजी वैश्य बैंक को इक्विटी स्वैपिंग के जरिये खरीदा था. साल 2023 में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक का सौदा भी ऐसे ही हुआ था.

कितने रुपये के भाव में होगा सौदा
सूत्रों का कहना है कि जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के एक शेयर की वैल्यू 620 रुपये से लेकर 650 रुपये के बीच रखी गई है और अगर फेडरल बैंक के शेयरों की वैल्यू 350 मानी जाती है तो दोनों के आपस में अदला-बदली के जरिये स्टॉक्स ट्रांसफर किया जाएगा. फेडरल बैंक का मार्केट कैप अभी करीब 82 हजार करोड़ रुपये है, जबकि जना स्मॉल फाइनेंस बैंक का कारोबार 5,600 करोड़ रुपये के करीब है. इस सौदे के बाद फेडरल बैंक का कारोबार और बैंकिंग दायरा और बढ़ जाएगा.

सौदे से कितने लोगों पर होगा असर
सूत्रों का कहना है कि अभी जना बैंक के पास करीब 45 लाख ग्राहक हैं. दोनों के बीच कुछ सप्ताह में सौदे की घोषणा हो सकती है. माना जाता है कि इससे फेडरल बैंक की कमाई बढ़ने का अनुमान है. इस डील के बाद फेडरल बैंक के कर्ज बांटने के दायरे में भी इजाफा हो सकता है. जना बैंक के शेयर शुक्रवार को 1.97 फीसदी की बढ़त के साथ 533 रुपये के भाव पर बंद हुए थे.



Source link