‘अब आतंकवादी देश मुझसे सवाल पूछेगा’? जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को धो डाला
Last Updated:
संयुक्त राष्ट्र (UN) के मंच पर जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने दक्षिण एशिया में आतंकवाद को लेकर भारत को घेरने की कोशिश की, तो विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने बेहद बेबाक अंदाज में उसकी बोलती बंद कर दी. जयशंकर ने दोटूक शब्दों में जवाब दिया और फिर मुस्कुराकर वहां से निकल गए
जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को धो डाला
संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जब भी भारत अपनी बात मजबूती से रखता है, तो पाकिस्तान के प्रतिनिधि या उनके पत्रकार किसी न किसी तरह ध्यान भटकाने की फिराक में रहते हैं. लेकिन इस बार भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के सामने एक पाकिस्तानी पत्रकार की ये चाल पूरी तरह उलटी पड़ गई. जयशंकर ने बेहद ठंडे दिमाग, सधे हुए अंदाज और चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान के साथ पाकिस्तान को ऐसा आइना दिखाया कि पूरा हॉल सन्न रह गया.
जब पाकिस्तानी पत्रकार ने रचा ड्रामा
दरअसल, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर मीडिया से मुखातिब थे. भारत की विदेश नीति, वैश्विक सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई पर बातचीत हो रही थी. इसी दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने माहौल बिगाड़ने और भारत को घेरने की नीयत से एक बेहद अटपटा और उकसाने वाला सवाल दागा.
पत्रकार ने बड़े नाटकीय अंदाज में पूछा कि आखिर दक्षिण एशिया कब तक नई दिल्ली, काबुल और इस्लामाबाद से फैलने वाले आतंकवाद का दंश झेलता रहेगा? ये सवाल सिर्फ एक पत्रकार का सवाल नहीं था, बल्कि ये पाकिस्तान की उस पुरानी रणनीति का हिस्सा था जिसके तहत वो खुद को भी आतंकवाद का पीड़ित दिखाने की कोशिश करता रहता है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…