5 फिफ्टी, 1 शतक और 600 से ज्यादा रन… गेंदबाजों के लिए कब्रगाह बना लीड्स वनडे, अंतिम ओवर में श्रीलंका की इंग्लैंड पर रोमांचक जीत

5 फिफ्टी, 1 शतक और 600 से ज्यादा रन… गेंदबाजों के लिए कब्रगाह बना लीड्स वनडे, अंतिम ओवर में श्रीलंका की इंग्लैंड पर रोमांचक जीत


होमखेलक्रिकेट

5 फिफ्टी,1 शतक और 600 से ज्यादा रन… गेंदबाजों के लिए कब्रगाह बना लीड्स वनडे

Last Updated:

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स वनडे में इंग्लैंड को 16 रन से हरा दिया. मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस की शतकीय पारी से निर्धारित 50 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में मेजबान इंग्लैंड 50 ओवर के खेल में 305 रन ही बना पाई.

Zoom

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका

नई दिल्ली: कुसल मेंडिस की दमदार शतकीय पारी से श्रीलंका ने लीड्स वनडे में इंग्लैंड पर रोमांचक जीत दर्ज की. मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 305 रन ही बना पाई. इस तरह श्रीलंका ने इंग्लैंड को मैच में 16 रन से हराया.

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए इस मैच में दोनों टीमों को मिलाकर कुल 626 रन बने. सिर्फ इतना ही नहीं, दोनों टीमों को मिलाकर मैच में कुल 5 फिफ्टी और 1 सेंचुरी भी बनी. बल्लेबाजों के इस दमदार प्रदर्शन से इस बात का भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि, गेंदबाजों की लीड्स में किस कदर धुनाई हुई होगी.

कुसल मेंडिस रहे श्रीलंका की जीत का हीरो

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में कुसल मेंडिस श्रीलंका की जीत के हीरो रहे. कुसल ने अपनी टीम के लिए 100 गेंद में 121 रनों की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के भी शामिल रहे. इसके अलावा कामिंदु मेंडिस ने भी 65 गेंदों का सामना कर 54 रनों का योगदान दिया, जबकि पवन रत्नायके ने 48 और जनिथ लियांगे ने भी 32 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में गस एटकिंसन और रेहान अहमद ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा जोफ्रा आर्चर के खाते में भी 1 विकेट आया.

इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों ने लगाई फिफ्टी

श्रीलंका के खिलाफ 322 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली. टीम के लिए टॉम बेंटन और बेन डकेट ने मिलकर बेहतरीन शुरुआत की. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 147 रनों की पार्टनरशिप हुई, लेकिन जैसे ही डकेट (67) और बेंटन (73) का विकेट गिरा इंग्लैंड की पारी कमजोर हो गई. हालांकि, मिडिल ओवरों में जोस बटलर (69) और विल जैक्स (52) ने अर्धशतकीय पारी खेलकर जरूर टीम के लिए उम्मीद जगाए रखा, लेकिन जैसे ही इन दोनों का विकेट गिरा श्रीलंका की टीम पूरी तरह से हावी हो गई और उसके गेंदबाजों ने मेजबान को 50 ओवर में 305 रन के स्कोर पर रोक दिया.



Source link