14 दिनों के लिए चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को मिलेगा करियर-कारोबार में फायदा
Last Updated:
Surya Nakshatra Parivartan: सिंह राशि के अधिपति खुद सूर्यदेव माने जाते हैं, इसलिए सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का खास प्रभाव आपके जीवन पर देखने को मिल सकता है. आने वाले 14 दिन सिंह राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. इनका पराक्रम बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता भी मजबूत होगी.
उज्जैन. वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजा सूर्य की चाल और नक्षत्र परिवर्तन का सीधा प्रभाव देश-दुनिया और सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को सूर्य अपना नक्षत्र बदलकर हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. सूर्य करीब 14 दिनों तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. हस्त नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा माने जाते हैं और सूर्य-चंद्रमा के बीच मित्रता का संबंध बताया गया है. ऐसे में सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डाल सकता है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस गोचर का खास असर चार राशियों पर देखने को मिल सकता है. इन जातकों को धन लाभ, करियर में तरक्की और सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं.
किन चार राशियों को होगा लाभ?
मेष- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ साबित हो सकता है. आने वाले 14 दिनों में आत्मविश्वास और ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी. कार्यक्षेत्र में विरोधियों की चुनौतियों का सामना मजबूती से करेंगे और अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे. लंबे समय से किए जा रहे प्रयास अब रंग ला सकते हैं. मेहनत का बेहतर परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.
कर्क- इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय करियर और धन से जुड़े मामलों में शानदार परिणाम लेकर आ सकता है. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से लंबे समय से अटके काम गति पकड़ेंगे और कई जरूरी कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं. कारोबार करने वालों को अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या तरक्की का अवसर मिल सकता है. साथ ही समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
सिंह- इस राशि के अधिपति स्वयं सूर्यदेव माने जाते हैं, इसलिए सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का विशेष प्रभाव आपके जीवन पर देखने को मिल सकता है. आने वाले 14 दिन आपके लिए आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. पराक्रम बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और निर्णय लेने की क्षमता की सराहना हो सकती है. रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और सफलता के नए अवसर भी सामने आ सकते हैं.
मीन- इस राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. इस अवधि में लंबे समय से अटके काम गति पकड़ सकते हैं और उन्हें पूरा करने के रास्ते खुल सकते हैं. नौकरी और व्यवसाय से जुड़े जातकों को नई जिम्मेदारियां या अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा और आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है. आने वाले 14 दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.