होटल के वॉशरूम में फंस गए थे चंकी पांडे, भागा-भागा आया ये प्रोड्यूसर, हालत देख ऑफर कर दी बड़ी फिल्म

होटल के वॉशरूम में फंस गए थे चंकी पांडे, भागा-भागा आया ये प्रोड्यूसर, हालत देख ऑफर कर दी बड़ी फिल्म


Last Updated:

Chunky Panday Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे ने अपने स्ट्रगल के दिनों का एक बेहद ही अजीब और मजेदार किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे एक फाइव स्टार होटल के वॉशरूम में हुई घटना ने उनकी पूरी जिंदगी बदलकर रख दी. मदद के लिए चिल्ला रहे चंकी पांडे के पास जब एक बड़े प्रोड्यूसर पहुंचे, तो उन्होंने तुरंत अपनी फिल्म ऑफर कर दी. जानिए चंकी पांडे कैसे बने रातों-रात स्टार

Zoom

नई दिल्ली: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर चंकी पांडे ने अपनी कॉमेडी और बेहतरीन एक्टिंग से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है. तेजाब, आंखें और हाउसफुल जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके चंकी पांडे के फिल्मी सफर की शुरुआत बेहद दिलचस्प रही थी. बहुत कम लोग जानते हैं कि चंकी को उनकी पहली फिल्म एक होटल के बाथरूम में मिली थी.

बाथरूम में घटी एक अजीब घटना और एक मशहूर प्रोड्यूसर की मदद ने उनकी किस्मत रातों-रात बदल दी थी.

बाथरूम में फंस गए थे चंकी पांडे

यह मजेदार किस्सा उस वक्त का है जब चंकी पांडे फिल्मों में काम पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे. एक बार वह एक फाइव स्टार होटल में शादी की पार्टी में गए थे. वहां उन्होंने चूड़ीदार पायजामा पहन रखा था. ज्यादा ड्रिंक करने के बाद जब वह वॉशरूम गए, तो उनके पायजामे का नाड़ा उलझ गया और गांठ बन गई. चंकी नाड़ा खोल नहीं पा रहे थे और परेशान होकर मदद के लिए चिल्लाने लगे. उसी वक्त वहां मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी आए और उन्होंने चंकी की मदद की.

पहलाज निहलानी ने दिया पहला ब्रेक

नाड़ा खोलने के बाद पहलाज निहलानी ने चंकी से पूछा कि वह क्या करते हैं. चंकी ने बताया कि वह एक मॉडल हैं और फिल्मों में रोल तलाश रहे हैं. यह सुनकर पहलाज निहलानी ने उन्हें अगले दिन अपने ऑफिस बुलाया. ऑफिस पहुंचते ही उन्होंने चंकी को साल 1987 में आई फिल्म आग ही आग ऑफर कर दी. इस तरह चंकी को उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म मिल गई. इसके बाद उन्होंने पाप की दुनिया और तेजाब जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया. तेजाब में अनिल कपूर के दोस्त बब्बन का रोल निभाकर वह रातों-रात स्टार बन गए.

बांग्लादेशी फिल्मों में भी जमाया सिक्का

90 के दशक में जब बॉलीवुड में चंकी को काम मिलना कम हो गया, तो उन्होंने बांग्लादेशी सिनेमा का रुख किया. वहां उन्होंने करीब सात से आठ सालों तक काम किया और बड़े सुपरस्टार बने. बाद में अपनी वाइफ भावना के कहने पर वह दोबारा बॉलीवुड लौटे. वापसी के बाद उन्होंने कॉमेडी और विलेन के रोल चुने. हाउसफुल सीरीज में उनका आखिरी पास्ता वाला किरदार बेहद मशहूर हुआ. इसके अलावा साहो और बेगम जान जैसी फिल्मों में उनके नेगेटिव रोल को भी काफी पसंद किया गया.



Source link