शख्स ने फ्लाइट में महिला के सामने की गंदी हरकत, फिर उसी के पास क्रू ने बैठने को किया मजबूर

शख्स ने फ्लाइट में महिला के सामने की गंदी हरकत, फिर उसी के पास क्रू ने बैठने को किया मजबूर


होमदुनियाअमेरिका

शख्स की गंदी हरकत से महिला परेशान, फ्लाइट क्रू ने फिर उसी के पास बैठने को कहा

Last Updated:

यूनाइटेड एयरलाइन की एक उड़ान में 25 साल की महिला ने शख्स पर उसके सामने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है. महिला के मुताबिक शख्स उसे देखते हुए गंदी हरकत कर रहा था. उसने तुरंत फ्लाइट के क्रू मेंबर को इसकी जानकारी दी. विमान में दूसरी सीट खाली नहीं थी इसलिए उसे कुछ देर खड़े रहने दिया गया. लेकिन लैंडिंग से पहले उसे फिर उसी शख्स के बगल में बैठने के लिए कहा गया. महिला का कहना है कि उसने कई बार वहां बैठने में असहजता जताई थी. नेवार्क पहुंचने के बाद उसने एयरलाइन से सवाल किया. बाद में उसने FAA और FBI को भी शिकायत की. यूनाइटेड ने जांच की बात कही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

यूनाइटेड एयरलाइन की फ्लाइट में महिला ने आरोप लगाया कि उसके सामने एक शख्स ने अश्लील हरकत की. (फाइल फोटो Reuters)

अमेरिका में यूनाइटेड एयरलाइन की एक फ्लाइट में 25 साल की महिला के साथ कथित तौर पर ऐसी घटना हुई जिसने उसे अंदर तक परेशान कर दिया. महिला का आरोप है कि उड़ान के दौरान उसके बगल में बैठे एक शख्स ने उसके सामने अश्लील हरकत की. इतना ही नहीं वह शख्स कथित तौर पर महिला को देखते हुए गंदी हरकत कर रहा था. महिला ने तुरंत फ्लाइट के क्रू मेंबर को इसकी जानकारी दी. उसे कुछ समय के लिए अपनी सीट से उठकर खड़े रहने की अनुमति भी मिली. लेकिन असली हैरानी इसके बाद हुई. विमान के उतरने का समय आया तो महिला को फिर उसी शख्स के बगल में बैठने के लिए कहा गया. महिला ने बताया कि उसने साफ कहा था कि वह वहां बैठने में असहज महसूस कर रही है.

यह मामला 3 सितंबर की सुबह की एक क्षेत्रीय उड़ान का बताया जा रहा है. विमान न्यूयॉर्क के रोचेस्टर से न्यूजर्सी के नेवार्क जा रहा था. सफर करीब एक घंटे का था. महिला ने NBC News को बताया कि आरोपी शख्स देखने में बिल्कुल सामान्य लग रहा था. उसकी उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच होने का अनुमान है. महिला के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे उड़ान भरने के बाद शख्स ने उसकी तरफ देखते हुए कथित तौर पर अश्लील हरकत शुरू कर दी. महिला ने घबराकर क्रू मेंबर को बताया. चूंकि फ्लाइट में दूसरी सीट खाली नहीं थी इसलिए उसे कुछ देर खड़े रहने दिया गया. लेकिन लैंडिंग से पहले उसे दोबारा अपनी सीट पर लौटने के लिए कहा गया.



Source link