मुरादाबाद के किसान मीठे पानी में कृत्रिम तरीके से कर सकते हैं मोती पालन, मोती संवर्धन के लिए सरकार दे रही सब्सिडी

मुरादाबाद के किसान मीठे पानी में कृत्रिम तरीके से कर सकते हैं मोती पालन, मोती संवर्धन के लिए सरकार दे रही सब्सिडी


Last Updated:

Pearl Farming Scheme: मोती संवर्धन यानी मोती पालन मीठे पानी की सीपों में कृत्रिम तरीके से मोती तैयार करने की तकनीक है. इसमें तालाब या पानी के टैंक में सीपों का पालन किया जाता है और विशेष प्रक्रिया के जरिए उनके अंदर मोती विकसित किए जाते हैं. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों में भी मीठे पानी के मोती संवर्धन की तकनीक पर किसानों को प्रशिक्षण दिया जाता है.

मुरादाबादः मुरादाबाद के लोग मोती पालन करना चाहतें है तो वह मोती संवर्धन योजना का सहारा ले सकतें है. मोती संवर्धन यानी मोती पालन मीठे पानी की सीपों में कृत्रिम तरीके से मोती तैयार करने की तकनीक है. इसमें तालाब या पानी के टैंक में सीपों का पालन किया जाता है और विशेष प्रक्रिया के जरिए उनके अंदर मोती विकसित किए जाते हैं. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों में भी मीठे पानी के मोती संवर्धन की तकनीक पर किसानों को प्रशिक्षण दिया जाता है.

मोती पालन के लिए तीन सरकारी प्रोजेक्ट का लें लाभ

मोती पालन के एक्सपर्ट डॉ. अयूब हुसैन ने बताया कि मोती संवर्धन योजना इसी साल इसी वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश सरकार ने लांच की है. मोती संवर्धन योजना में तीन तरह के गवर्नमेंट ने प्रोजेक्ट निकाले हैं. पहला प्रोजेक्ट जो छोटे किसान हैं. जिनके पास उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना के तालाब हैं. उसमें 2000 मोती पालन करने का एक प्रोजेक्ट बनाया है.एक एकड़ से कम है तो वह 5000 मोती की मोती पालन कर सकते हैं और जो बड़े किसान हैं जो पहले से मछली पालन कर रहे हैं या जिनके खाली तालाब पड़े हुए हैं. वह उसमें 15000 शीप का प्रोजेक्ट लगा सकते हैं.उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बजट में यह तीन तरह के प्रोजेक्ट लॉन्च किए हैं. पूरे यूपी में 175 प्रोजेक्ट लगाने का टारगेट है.

मोती संवर्धन के लिए सरकार दे रही सब्सिडी

उन्होंने कहा कि मेरा यही कहना है कि मोती संवर्धन योजना जो सरकार ने शुरू की है उससे किसानों को बहुत फायदा मिलेगा. जो लोग मोती पालन करना चाहते हैं. उन्हें बहुत फायदा होगा. इसमें जिन किसानों के पास डेढ़ बीघा भी जमीन है. वह भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं. उसमें भी मोती पालन की जा सकती है. जिसमें सब्सिडी का भी लाभ मिलता है और अच्छा मुनाफा भी होता है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस प्रोजेक्ट में 40% तक का अनुदान सरकार की तरफ से दिया जा रहा है. इसके साथ ही जो किसान साथी मोती संवर्धन योजना का लाभ लेना चाहते हैं. वह विकास भवन में मौजूद मत्स्य पालन विभाग में संपर्क कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं. मत्स्य अधिकारी इस योजना की पूरी जानकारी दे देंगे जिसकी मदद से आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं.



Source link