नेपाल में भारी बारिश से गंडक नदी उफनाई, वाल्मीकिनगर बराज पर अलर्ट, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

नेपाल में भारी बारिश से गंडक नदी उफनाई, वाल्मीकिनगर बराज पर अलर्ट, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा


Last Updated:

नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है. वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना को देखते हुए बराज और निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के बगहा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. नेपाल के तराई इलाकों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है. इसके चलते वाल्मीकिनगर गंडक बराज समेत नदी के तमाम निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

नेपाल में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. इस वजह से सीमावर्ती क्षेत्रों में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और वाल्मीकिनगर गंडक बराज पर सतर्कता बढ़ा दी गई है. बराज के सभी नियंत्रण कक्षों को 24 घंटे एक्टिव रहने के निर्देश दिए गए हैं.

गंडक नदी में 1 लाख क्यूसेक से अधिक डिस्चार्ज
ताजा जानकारी के अनुसार, गंडक नदी में फिलहाल करीब 1 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया जा रहा है. नेपाल के पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से यह डिस्चार्ज आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ सकता है. जलस्तर में हो रही इस बढ़ोतरी को देखते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारी लगातार हालात का जायजा ले रहे हैं.

बराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गंडक नदी के तटबंधों पर भी दबाव बढ़ने की संभावना है. इसी वजह से अभियंताओं की टीम को कटाव निरोधी स्थलों की सतत निगरानी करने को कहा गया है.

निचले इलाकों के निवासियों को सावधान रहने की सलाह
मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन ने नदी के आसपास और निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. लोगों से अपील की गई है कि वे नदी के बहाव की तरफ न जाएं और अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें.

अगर नेपाल में बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा तो बगहा के निचले दीयरा इलाकों में बाढ़ का पानी घुस सकता है. फिलहाल स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है और राहत-बचाव दल को भी मुस्तैद रहने के निर्देश जारी किए गए हैं.



Source link