क्या संडे को खुले रहेंगे बैंक? सरकार ने तो दिया है आदेश, पर यहां फंस गया है पेंच

क्या संडे को खुले रहेंगे बैंक? सरकार ने तो दिया है आदेश, पर यहां फंस गया है पेंच


Last Updated:

Bank Holiday : सरकार के संडे को बैंक खुला रखने के आदेश की ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) ने आलोचना की है. एसोसिएशन ने अपने सदस्यों को कहा है कि वे रविवार को काम पर बिल्कुल न जाएं.

Zoom

सरकार ने रविवार को बैंक खुले रखने का आदेश दिया है.

नई दिल्‍ली. आने वाले रविवार, 27 सितंबर को बैंक खुलेंगे या नहीं, इसे लेकर गफलत का माहौल बन गया है. 28 सितंबर से प्रस्‍तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने रविवार, 27 सितंबर को बैंक खुले रखने का आदेश दिया है. लेकिन बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठन ने ऐसा पेंच फंसा दिया है कि सरकार की पूरी प्लानिंग धरी की धरी रह सकती है. 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 को रविवार होने के कारण यदि बैंक बंद रहते, तो सीधे पांच देश में बैंक बंद रहेंगे. इसी परेशानी और वित्तीय लेन-देन ठप होने से बचाने के लिए वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs), आईबीए और नाबार्ड के साथ बैठक कर 27 सितंबर को सभी सरकारी और ग्रामीण बैंक खोलने का निर्णय लिया था.

केंद्र सरकार के इस फैसले को अमलीजामा पहनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी मंजूरी दे दी. आरबीआई के निर्देशों के तहत 27 सितंबर को सभी संबंधित बैंक शाखाएं, प्रशासनिक दफ्तर, एटीएम से जुड़ी यूनिट्स और करेंसी चेस्ट खुले रखने का आदेश दिया गया. मकसद एकदम साफ था कि एटीएम में कैश की कोई किल्लत न हो और व्यापारियों से लेकर आम आदमी तक को हड़ताल के दौरान पैसों की तंगी का सामना न करना पड़े.

कर्मचारी यूनियन ने डाला अड़ंगा

सरकार के संडे को बैंक खुला रखने के आदेश की ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) ने आलोचना की है. एसोसिएशन ने अपने सदस्यों को कहा है कि वे रविवार को काम पर बिल्कुल न जाएं. संगठन का तर्क है कि इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट्स एक्ट के तहत 27 सितंबर कानूनी तौर पर साप्ताहिक अवकाश है, जिसे यूं अचानक रद्द नहीं किया जा सकता. वहीं यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने भी साफ कर दिया है कि 5-डे बैंकिंग और पेंशन सुधारों को लेकर 28 से 30 सितंबर की तीन दिवसीय हड़ताल अपने तय समय पर ही होगी.

आम ग्राहक अब क्या करें?

यूनियन और सरकार के इस टकराव के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या रविवार को आपको बैंक में काम होता दिखेगा? हकीकत यह है कि शाखा खुलेगी या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि स्थानीय स्तर पर कर्मचारी और अधिकारी ड्यूटी पर पहुंचते हैं या नहीं. हालांकि, राहत की बात यह है कि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं सामान्य दिनों की तरह चालू रहने की उम्मीद है. यदि आपका कोई चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट या नकदी से जुड़ा बहुत जरूरी काम अटका है, तो उसे आखिरी समय के भरोसे छोड़ने के बजाय डिजिटल विकल्पों का रुख करना ही सबसे सुरक्षित रहेगा.



Source link