UPSC, Badaun SSP IPS Ankita Sharma: 65 पुलिस वालों का ट्रांसफर करने वालीं SSP अंकिता शर्मा कौन हैं? 2018 में BTech के बाद बनीं IPS

UPSC, Badaun SSP IPS Ankita Sharma: 65 पुलिस वालों का ट्रांसफर करने वालीं SSP अंकिता शर्मा कौन हैं? 2018 में BTech के बाद बनीं IPS


Badaun SSP IPS Ankita Sharma: बदायूं में पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है.जिले की एसएसपी और 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा ने 65 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है. इस सूची में थाना पुलिस से लेकर पुलिस लाइन, यूपी-112, यातायात पुलिस, साइबर थाना और दूसरी पुलिस शाखाओं में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं.सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं.इस बड़े फेरबदल के बाद एक बार फिर आईपीएस अंकिता शर्मा चर्चा में हैं. आखिर कौन हैं अंकिता शर्मा, कहां की रहने वाली हैं, उन्होंने कितनी पढ़ाई की है, यूपीएससी के जरिए कब आईपीएस बनीं और बदायूं पहुंचने से पहले उत्तर प्रदेश में किन-किन अहम जिम्मेदारियों को संभाल चुकी हैं? आइए जानते हैं उनकी पूरी कहानी…

कौन हैं आईपीएस अंकिता शर्मा?

अब बात उस अधिकारी की जिनके आदेश पर बदायूं में यह बड़ा पुलिस फेरबदल हुआ है.अंकिता शर्मा 2018 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं.उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक रिकॉर्ड में उनका जन्मतिथि 23 जुलाई 1992 है और वह मूल रूप से जयपुर राजस्थान की रहने वाली हैं.उनके पिता का नाम अशोक कुमार शर्मा है.अंकिता शर्मा ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है.एक पुराने पुलिस रिकॉर्ड और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने एनआईटी जमशेदपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था यानी उन्‍होंने इंजीनियरिंग की पढाई की है लेकिन आगे उन्होंने सिविल सर्विस को अपना करियर चुना.

UPSC के जरिए 2018 में बनीं IPS

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद अंकिता शर्मा ने सिविल सर्विस की राह चुनी और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए भारतीय पुलिस सेवा में आईं.उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक उनकी आईपीएस में भर्ती की तारीख 27 अगस्त 2018 है और वह 2018 बैच की अधिकारी हैं.

कानपुर में DCP साउथ की जिम्मेदारी संभाली

आईपीएस बनने के बाद अंकिता शर्मा की पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के अलग-अलग महत्वपूर्ण स्थानों पर हुई.वह कानपुर कमिश्नरेट में भी तैनात रहीं.सितंबर 2024 में उन्हें डीसीपी साउथ की जिम्मेदारी दी गई थी.उस समय कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में कई आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया था और अंकिता शर्मा को दक्षिण जोन का प्रभार मिला था.कानपुर में उनके कार्यकाल के दौरान हत्या और लूट जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं की जांच और पुलिस कार्रवाई से जुड़े कई मामले सामने आए.उनकी अगुवाई में कई मामलों का खुलासा हुआ और अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गई.कानपुर में रहते हुए उन्हें ट्रैफिक विभाग से जुड़ी अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिली थी.

कानपुर के बाद वाराणसी में भी तैनाती

अंकिता शर्मा कानपुर से पहले और बाद में उत्तर प्रदेश के दूसरे महत्वपूर्ण पुलिस कमिश्नरेट में भी जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं.अप्रैल 2023 में उन्हें वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के वरुणा जोन में डीसीपी के तौर पर तैनाती दी गई थी.उस समय वह कानपुर में एडीसीपी पद पर थीं.इससे पहले उनके पुलिस करियर में अलग-अलग स्तर की फील्ड पोस्टिंग भी रही हैं.उत्तर प्रदेश पुलिस में उनके अनुभव का बड़ा हिस्सा कानून-व्यवस्था और जिला पुलिसिंग से जुड़ा रहा है.

कासगंज की SP भी रह चुकी हैं अंकिता शर्मा

कानपुर कमिश्नरेट में डीसीपी की जिम्मेदारी संभालने के बाद अंकिता शर्मा को कासगंज का एसपी बनाया गया था.उन्होंने दिसंबर 2024 में कासगंज की कमान संभाली थी.कासगंज में भी उन्होंने कानून-व्यवस्था और आपराधिक मामलों से जुड़े मामलों में पुलिस टीम का नेतृत्व किया.कासगंज में एसपी रहने के दौरान कई आपराधिक घटनाओं के खुलासे किए.इसके बाद मार्च 2026 में हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादले में उन्हें कासगंज से हटाकर बदायूं का एसएसपी बनाया गया.

बदायूं में कैसे मिली SSP की जिम्मेदारी?

अंकिता शर्मा को बदायूं की कमान ऐसे समय मिली जब जिले में एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या का मामला सामने आया था.इस घटना के बाद तत्कालीन एसएसपी डॉ.ब्रजेश कुमार सिंह को हटाया गया और कासगंज की एसपी रहीं अंकिता शर्मा को बदायूं का नया पुलिस कप्तान बनाया गया.इस मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित की गई थी.इसके बाद से बदायूं में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को लेकर उनके स्तर पर कई प्रशासनिक बदलाव देखने को मिले हैं.

बदायूं में पहले भी हो चुके हैं फेरबदल

65 पुलिसकर्मियों के ताजा तबादले से पहले भी बदायूं में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं.मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अगस्त और सितंबर 2026 में भी अलग-अलग स्तर पर पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती बदली गई थी.इनमें थाना प्रभारियों, इंस्पेक्टरों और दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव शामिल थे.

65 पुलिसकर्मियों के तबादले 

बदायूं में एसएसपी अंकिता शर्मा के आदेश पर कुल 65 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और चालक पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं. 24 सितंबर 2026 को सामने आई तबादला सूची में कई थानों के साथ पुलिस विभाग की अलग-अलग इकाइयों को भी शामिल किया गया है.तबादला सूची के मुताबिक बिसौली, सहसवान, उझानी, अलापुर, उसहैत, जरीफनगर, कादरचौक, बिल्सी, मुजरिया, हजरतपुर, फैजगंज बेहटा, कोतवाली और इस्लामनगर समेत कई जगहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी दी गई है.कुछ पुलिसकर्मियों को थानों से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि कुछ को पुलिस लाइन से थानों और दूसरी पुलिस इकाइयों में तैनाती मिली है.यानी यह फेरबदल केवल थानों तक सीमित नहीं है बल्कि जिले की पुलिस व्यवस्था के कई हिस्सों में बदलाव किया गया है.



Source link