Last Updated:
UGC NET June 2026 E-Certificate:यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन कैटेगरी के ई-सर्टिफिकेट अब उपलब्ध करा दिए गए हैं. उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. डाउनलोड करने के बाद इसे भविष्य में इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है.
ugcnet.nta.nic.in, UGC NET June 2026 E Certificate: यूजीसी नेट का ई सर्टिफिकेट डाउनलोड करें. (image: magnific)
UGC NET June 2026 E-Certificate: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. जून 2026 सेशन के ई-सर्टिफिकेट अब उपलब्ध हैं. जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट परीक्षा में क्वालिफाई किया है और जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर या पीएचडी एडमिशन जैसी कैटेगरी में पात्रता हासिल की है वे अब अपना ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं.नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित की जाती है. आधिकारिक यूजीसी नेट वेबसाइट पर जून 2026 परीक्षा से जुड़े रिजल्ट, फाइनल आंसर की और अन्य जरूरी अपडेट जारी किए जा चुके हैं.
यूजीसी नेट जून 2026 ई-सर्टिफिकेट अब उपलब्ध
यूजीसी नेट जून 2026 के लिए जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन कैटेगरी के ई-सर्टिफिकेट उपलब्ध करा दिए गए हैं. योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं.यूजीसी नेट का इस्तेमाल जेआरएफ हासिल करने, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए पात्रता और पीएचडी में एडमिशन से जुड़ी पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है. आधिकारिक पोर्टल के अनुसार अलग-अलग क्वालिफाइंग कैटेगरी के आधार पर उम्मीदवार की पात्रता अलग होती है.
एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से करना होगा लॉगिन
ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा. इसके बाद ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक या संबंधित सेक्शन में जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा.लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपना ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. डाउनलोड करने के बाद इसकी डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लेना जरूरी है.
भविष्य में काम आएगा यूजीसी नेट ई-सर्टिफिकेट
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के बाद उसे संभालकर रखें. आगे असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन, जेआरएफ से जुड़े काम या पीएचडी एडमिशन के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है इसलिए केवल वेबसाइट पर सर्टिफिकेट उपलब्ध होने के भरोसे न रहें. उम्मीदवार अपने मोबाइल, कंप्यूटर या किसी सुरक्षित डिजिटल स्टोरेज में इसकी कॉपी सेव करके रख सकते हैं. जरूरत पड़ने पर प्रिंट कॉपी भी अपने रिकॉर्ड के लिए रखी जा सकती है.
यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा अपडेट
यूजीसी नेट से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर ही भरोसा करना चाहिए. आधिकारिक पोर्टल पर जून 2026 परीक्षा के स्कोर कार्ड, फाइनल आंसर की और रिजल्ट से जुड़े अपडेट भी उपलब्ध हैं.उम्मीदवार ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करते समय अपने लॉगिन डिटेल्स सही तरीके से दर्ज करें और डाउनलोड किए गए सर्टिफिकेट में अपना नाम, कैटेगरी और अन्य जरूरी जानकारी ध्यान से जांच लें. किसी तरह की समस्या होने पर उम्मीदवारों को आधिकारिक यूजीसी नेट पोर्टल पर उपलब्ध निर्देशों और हेल्पडेस्क की जानकारी देखनी चाहिए.