Schools Closed Tomorrow 25 September 2026: बच्चों की बल्ले-बल्ले, गणेश विसर्जन पर डबल मजा, बप्पा की धूम के बीच स्कूल बंद

Schools Closed Tomorrow 25 September 2026: बच्चों की बल्ले-बल्ले, गणेश विसर्जन पर डबल मजा, बप्पा की धूम के बीच स्कूल बंद


नई दिल्ली (Schools Closed Tomorrow). गणेश चतुर्थी का पावन पर्व देश भर में बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दस दिवसीय उत्सव का समापन यानी अनंत चतुर्दशी का मौका आ चुका है. महाराष्ट्र से लेकर दक्षिण भारत तक, बप्पा को विदाई देने की तैयारियां जोरों पर हैं. तेलंगाना सरकार ने गणेश विसर्जन के भव्य जुलूस और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. राज्य प्रशासन ने कल यानी 25 सितंबर को हैदराबाद और उसके आस-पास के कई जिलों में अवकाश घोषित कर दिया है.

गणेश विसर्जन के दौरान निकलने वाली विशाल शोभायात्रा में ट्रैफिक की समस्या हो सकती है. ऐसे में स्कूल, कॉलेज और ऑफिस बंद करके उसे मैनेज किया जा सकता है. सरकार के इस आदेश के बाद हैदराबाद-सिकंदराबाद के अलावा रंगारेड्डी और मेडचल-मलकजगिरी जिलों के सभी सरकारी ऑफिस, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. जानिए कल कहां-कहां स्कूल बंद रहेंगे और तेलंगाना की इस सरकारी छुट्टी की भरपाई बाद में कैसे की जाएगी.

कल कहां स्कूल बंद रहेंगे और पढ़ाई की भरपाई कैसे होगी?

तेलंगाना के मुख्य सचिव की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, यह स्थानीय अवकाश मुख्य रूप से शहरी और आस-पास के उन जिलों के लिए है जहां विसर्जन का मुख्य मार्ग पड़ता है. इसमें हैदराबाद, सिकंदराबाद, रंगारेड्डी और मेडचल-मलकजगिरी जिले शामिल हैं. इन क्षेत्रों के सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी ऑफिस कल बंद रहेंगे. पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए सरकार ने एक बदलाव भी किया है. 25 सितंबर की छुट्टी के बदले 14 नवंबर 2026 (जोकि महीने का दूसरा शनिवार है) को वर्किंग डे घोषित किया गया है.

सुरक्षा के सख्त इंतजाम और शराब की दुकानों पर भी पाबंदी

गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए हैदराबाद में लगभग 20,000 से 30,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. शहर में हजारों सीसीटीवी कैमरों के जरिए भीड़ पर पैनी नजर रखी जा रही है. इसके अलावा, कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोकल पुलिस कमिश्नरेट ने कई इलाकों में सख्त कदम उठाए हैं. विसर्जन जुलूस के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर चुनिंदा क्षेत्रों में शराब की दुकानें, बार और टड़ी की दुकानें भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं.

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सितंबर के आखिरी में आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के पास बने डीप डिप्रेशन के कारण ओडिशा, बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने जलभराव, ट्रैफिक बाधा और फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है. देशव्यापी छुट्टी का कोई ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन बहुत ज्यादा बारिश और खराब हालात को देखते हुए स्थानीय प्रशासन या जिला अधिकारी अपने-अपने इलाकों में स्कूलों की छुट्टी पर फैसला ले सकते हैं.

गणेश मूर्ति के विसर्जन के लिए कल महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे समेत कई जगहों पर स्कूल बंद रहेंगे.



Source link