Nani Highest Grossing Movies: ‘हिट 3’ से लेकर ‘दसरा’ तक, ‘नैचुरल स्टार’ नानी की 6 सबसे कमाऊ फिल्में, 1 मूवी का एसएस राजामौली ने किया डायरेक्शन

Nani Highest Grossing Movies: ‘हिट 3’ से लेकर ‘दसरा’ तक, ‘नैचुरल स्टार’ नानी की 6 सबसे कमाऊ फिल्में, 1 मूवी का एसएस राजामौली ने किया डायरेक्शन


Last Updated:

साउथ सिनेमा के ‘नेचुरल स्टार’ नानी की मच अवेटेड मूवी ‘द पैराडाइज’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. 24 सितंबर को रिलीज हुई इस मूवी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज है. नानी ने अपनी एक्टिंग और फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर हमेशा अपना दबदबा साबित किया है. ‘हिट 3’ की बंपर कमाई से लेकर ‘दसरा’ तक, नानी की फिल्मों ने दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है. आज हम आपको उन 6 फिल्मों की पूरी लिस्ट बताते हैं.

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के नेचुरल स्टार यानी नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. दर्शक बड़ी संख्या में ‘द पैराडाइज’ का लुत्फ उठाने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से साफ है कि इस मूवी का खाता बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट के साथ खुलने वाला है. (फोटो साभार: IMDb)

नानी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर बार दर्शकों का दिल जीता है. आज हम आपको नानी के करियर की उन 6 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे बताते हैं, जिनकी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई हुई. इस लिस्ट में एक्शन से भरपूर ‘हिट: द थर्ड केस’ से लेकर रोमांटिक लव स्टोरी ‘हाय नन्ना’ जैसी मूवीज शामिल हैं. (फोटो साभार: IMDb)

दसरा: श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दसरा’ नानी के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इस रॉ और रस्टिक एक्शन ड्रामा में नानी के साथ कीर्ति सुरेश, दीक्षित और शाइन टॉम चाको ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. रिलीज होते ही फिल्म को देश-विदेश में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. इस एक्शन ड्रामा मूवी ने दुनियाभर में लगभग 118.6 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

हिट- द थर्ड केस: साउथ एक्टर नानी की ‘हिट: द थर्ड केस’ उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. इस एक्शन-थ्रिलर में नानी ने जांबाज पुलिस अफसर अर्जुन सरकार की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया. अदिवि शेष और कार्ती की मौजूदगी ने फिल्म का रोमांच और बढ़ा दिया. इस मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 120.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. (फोटो साभार: IMDb)

हाय नन्ना: साल 2023 में रिलीज हुई इमोशनल ड्रामा मूवी में नानी और मृणाल ठाकुर की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. शौर्यव के निर्देशन में बनी इस दिल को छू लेने वाली पारिवारिक फिल्म की कहानी और गानों की काफी तारीफ हुई थी. पिता और बेटी के अटूट रिश्ते पर बनी इस ब्लॉकबस्टर इमोशनल मूवी ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 76.8 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. (फोटो साभार: IMDb)

‘सरिपोधा शनिवारम’: नानी, प्रियंका अरुलमोहन और एसजे सूर्या स्टारर फिल्म ‘सरिपोधा शनिवारम’ महज 55 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई थी. रिलीज के पहले ही दिन इस एक्शन एंटरटेनर ने दुनियाभर में 20.4 करोड़ रुपये का धमाकेदार ओपनिंग कलेक्शन दर्ज किया था. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के दम पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही और देखते ही देखते इसने दुनिया भर में 101.4 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. (फोटो साभार: IMDb)

ईगा: एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ईगा’ ने साल 2012 में भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया था. नानी, सामंथा रुथ प्रभु और किच्चा सुदीप जैसे सितारों से सजी इस यूनिक फैंटेसी-एक्शन फिल्म को दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था. बेहतरीन वीएफएक्स और इमोशनल कहानी के बूते उस दौर में भी इस कल्ट क्लासिक मूवी ने दुनियाभर में 100.3 करोड़ रुपये का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया था. (फोटो साभार: IMDb)

एमसीए- मिडल क्लास अब्बाई: साल 2017 में आई यह फिल्म महज 25 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी थी. नानी, साई पल्लवी और भूमिका चावला स्टारर इस फैमिली-एक्शन एंटरटेनर ने पहले ही दिन दुनियाभर में 15.8 करोड़ रुपये का बेहतरीन बिजनेस किया था. सादगी भरी कहानी और कॉमेडी के दम पर इस हिट फिल्म ने लाइफटाइम में वर्ल्डवाइड 71.2 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link