Last Updated:
MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.
MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…
भोपाल के वकीलों की मांग हुई पूरी, तीन पुलिसवालों पर FIR
भोपाल में वकील राकेश रावल के साथ मारपीट करने वाले तत्कालीन जहांगीराबाद TI राजन सिंह अहिरवार समेत दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है. जिसके बाद वकीलों ने कोर्ट चौराहे से धरना खत्म किया.
बालोद में खेत से घर लौट रही महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत
बालोद में खेत से घर लौट रही महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिर गई. हादसे में एक महिला की मौत हो गई है और दो घायल हैं. दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि बारिश के बीच घर लौट रही महिलाएं पेड़ के नीचे खड़ी थीं. इस बीच आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हो गया. दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के ग्राम पथराटोला गांव का यह मामला है. मृतका की पहचान 40 वर्षीय अनुसुइया बाई के रूप में हुई है.