अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब भी अंतरराष्ट्रीय मंचों से ईरान को ‘तबाह करने’ या ‘नक्शे से मिटाने’ की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, तो ईरान भी चुप नहीं बैठता. बारूद तो दोनों देशों के बीच आए दिन फटता रहता है लेकिन दोनों देशों के बीच मीम-वॉर भी खूब चलती है. इस बार तो ईरान ने ट्रंप के इस घमंड को तोड़ने के लिए सीधा भारत की एक साउथ मूवी का सहारा ले लिया. ईरान ने तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण एक फाइट सीन का वीडियो शेयर करते हुए ईरान ने ट्रंप को ऐसा ‘उड़ाया’ कि देखने वाले हैरान रह गए.
ईरान ने साउथ मूवी से दिया अमेरिका का जवाब
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब भी अंतरराष्ट्रीय मंचों से ईरान को ‘तबाह करने’ या ‘नक्शे से मिटाने’ की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, तो ईरान भी चुप नहीं रहता. दोनों देशों के बीच सिर्फ बारूद और बयानबाजी ही नहीं होती, बल्कि सोशल मीडिया पर ‘मीम-वॉर’ भी खूब जमती है. इस बार तो ईरान ने ट्रंप के इस घमंड को तोड़ने के लिए सीधे भारत की एक साउथ मूवी का सहारा ले लिया. ईरान ने तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण के एक फाइट सीन का वीडियो शेयर करते हुए ट्रंप को ऐसा ‘उड़ाया’ कि देखने वाले भी दंग रह गए।
ईरान ने कैसे उड़ाया ट्रंप का मजाक
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जिम्बाब्वे में स्थित ईरानी दूतावास ने एक क्लिप पोस्ट की. इस क्लिप में तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण का एक फाइट सीन था, जिसमें कुछ गुंड़े हीरो पर एक साथ तड़ातड़ गोलियां बरसाते हैं और फिर उनकी गोलियां खत्म हो जाती हैं… इसके बाद शुरू होता है अल्टीमेट फाइट सीन.
इस क्लिप के जरिए ईरान ने ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए लिखा- ‘ट्रंप ईरान को तबाह करने की बातें करते हैं. लेकिन वो जानते हैं कि ईरान लाचार नहीं है. जब से हमने उन्हें बताया है, वो आजकल हॉलीवुड के बजाय बॉलीवुड सिनेमा देख रहे हैं’.
क्या है वो साउथ मूवी का सीन?
इस मैसेज के साथ उन्होंने भारतीय अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण का एक ऐसा एक्शन सीन लगाया, जिसमें बालकृष्ण अकेले ही बंदूकों और गोलियों से लैस दुश्मनों की पूरी फौज का सफाया कर देते हैं. ईरान का ये मैसेज सीधा था, अगर ट्रंप अपनी सैन्य ताकत का धौंस दिखाएंगे तो ईरान के पास भी उनके हर हमले का ऐसा अनपेक्षित और करारा जवाब मौजूद है!
अगर इस वायरल वीडियो को देखेंगे, तो अपनी हंसी और रोमांच नहीं रोक पाएंगे. वीडियो में साउथ के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण (बालया) एकदम निडर अवतार में नजर आ रहे हैं.
- गोलियों का अंधाधुंध हमला: वीडियो की शुरुआत में दर्जनों हथियारबंद दुश्मन और भारी मशीन गन से लैस गाड़ियां बालकृष्ण पर गोलियों की बौछार कर देती हैं.
- लोहे की ढाल से बचाव: बालकृष्ण एक गोल लोहे के ढक्कन के पीछे बैठकर बिना डरे सैकड़ों गोलियों को अकेले झेलते हैं.
- ‘हम वो बारूद हैं…’: वीडियो में एक किरदार उनसे कहता है कि छोटे-मोटे हथियार छोड़िए और ऑटोमेटिक तोप चलाइए! इस पर बालकृष्ण का आइकॉनिक डायलॉग आता है, ‘हम वो बारूद हैं जो इन गोलियों के मोहताज नहीं!
सिलेंडरों का महा-विस्फोट: इसके बाद बालकृष्ण एक लोहे की छड़ की मदद से गैस सिलेंडरों और बारूद के बड़े-बड़े ड्रमों से भरी रेहड़ी को दुश्मनों से भरी सुरंग की तरफ पलट देते हैं. अगले ही पल टनल के अंदर भयानक धमाका होता है और सारे दुश्मन हवा में उड़ जाते हैं! ईरान ने इसी सीन को प्रतीक बनाकर ट्रंप को समझाया है कि गोलियों और पाबंदियों की धौंस ईरान पर काम नहीं करेगी.
ट्रंप की धमकी और ईरान का ‘मीम तंज’
बता दें कि कि अमेरिकी राजनीति में डोनाल्ड ट्रंप अक्सर ईरान के खिलाफ कड़े रुख और सैन्य कार्रवाई की धमकियां देते रहे हैं. वो कई मौकों पर कह चुके हैं कि अगर ईरान ने अमेरिका या उसके सहयोगियों को नुकसान पहुंचाया, तो उसे पूरी तरह से मिटा दिया जाएगा.
ईरान ने इस बार किसी गंभीर कूटनीतिक बयानबाजी के बजाय ‘मीम डिप्लोमेसी’ का रास्ता चुना. उसने हॉलीवुड के भारी-भरकम एक्शन के मुकाबले भारतीय सिनेमा के ‘लार्जर दैन लाइफ’ एक्शन को रखकर ये संदेश दिया कि अमेरिका का अहंकार केवल एक छलावा है, और ईरान के पास पलटवार के ऐसे-ऐसे रास्ते हैं जिनकी अमेरिका कल्पना भी नहीं कर सकता.