Last Updated:
Love And War First Look: संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक सामने आ गया है. कार चलाते और हाथ में खून से लथपथ रणबीर का इंटेंस अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. जानें फिल्म की रिलीज डेट और स्टारकास्ट से जुड़ी पूरी डिटेल.
लव एंड वॉर का फर्स्ट पोस्टर आउट (फोटो साभार-@bhansaliproductions)
SLB’s Love & War First Look: मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आउट हो गया है. सोशल मीडिया पर आते ही रणबीर का यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है. इस फिल्म में रणबीर एक बेहद पावरफुल और खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं. फैंस उनके इस अंदाज को देखकर मूवी को लेकर काफी ज्यादा काफी एक्साइटेड हैं.
चलिए बताते हैं ये फिल्म सिनेनाघरों में कब दस्तक देगी और इसमें क्या खास है, जिसे देखने के लिए ऑडिएंस में काफी बज बना हुआ है.
रणबीर कपूर का धांसू अवतार
सामने आए फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर का एक अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है. पोस्टर में वह एक कार चलाते हुए नजर आ रहे हैं. आंखों पर चश्मा लगाए रणबीर पूरी तरह अपने कैरेक्टर में डूबे दिख रहे हैं. पोस्टर में उनका एक हाथ खून से लथपथ नजर आ रहा है. उनकी आंखों में जो इंटेंसिटी दिख रही है, उसने फैंस की क्यूरियोसिटी को बढ़ा दिया है. मेकर्स ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है कि वो रुतबा, वो रोब और वो जुनून. इसके अलावा आलिया भट्ट ने भी इसका पोस्टर अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. एक्ट्रेस ने पोस्टर शेयर कर लिखा- SLB x RK फिल्मों में मुलाकात होगी. लव एंड वॉर। 21 जनवरी, 2027।
View this post on Instagram