Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के रेट धड़ाम, गोल्ड 22K प्रति ग्राम 14,000 के पास, सिल्वर 1100 रुपये सस्ता

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के रेट धड़ाम, गोल्ड 22K प्रति ग्राम 14,000 के पास, सिल्वर 1100 रुपये सस्ता


Last Updated:

24 सितंबर को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. MCX पर अक्टूबर एक्सपायरी वाला सोना ₹1,50,931 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी ₹2,34,750 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है. पिछले एक साल में सोने ने 75% से ज्यादा की तेजी दिखाई है. आगे भी कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है, लेकिन मजबूत डॉलर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है.

Zoom

सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट आई है.

सोने की कीमतों में आज 24 सितंबर को गिरावट देखी जा रही है. MCX पर अक्टूबर एक्सपायरी वाला गोल्ड सुबह 9 बजे 368 रुपये गिरकर 150931 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. MCX पर दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी 234750 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. सराफा बाजार की बात करें तो आज 24 सितंबर को 24 कैरेट सोना ज्यादातर जगहों पर 15,421 रुपये प्रति ग्राम के आसपास चल रहा है. दिल्ली में 15,436 रुपये और चेन्नई में 15,419 रुपये दर्ज किया गया.

22 कैरेट सोना 14,134 से 14,141 रुपये प्रति ग्राम के बीच है, जबकि 18 कैरेट 11,566 से 11,904 रुपये तक है. चेन्नई में 18 कैरेट 22 कैरेट सोना 14,134 रुपये प्रति ग्राम पर है. पिछले एक साल में सोने की कीमतों में 1979 के बाद की सबसे तेज तेजी देखने को मिली है. अब तक सोने का भाव 75% से ज्यादा बढ़ चुका है. हाल के महीनों में भी सुरक्षित निवेश की मांग और दुनिया की आर्थिक अनिश्चितता के चलते सोने की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही है.

आगे कितना जा सकता है भाव?

2026 और 2027 में सोने की कीमतें मौजूदा लेवल से ऊपर रहने का अनुमान है. J.P. Morgan की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 के अंत तक सोना 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है. 2027 में यह 6,300 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना भी जताई गई है.

हालांकि, सोने की आगे की मांग और कीमतों की स्थिरता कई बातों पर निर्भर करेगी. इनमें जियो-पॉलिटिकल टेंशन का खत्म होना और अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ब्याज दर पर फैसला भी शामिल है. साथ ही, सेंट्रल बैंकों की सोने की खरीद भी अधिक हुई है. चीन के कस्टम विभाग ने मंगलवार को आंकड़े जारी किए जिसमें बताया गया कि अगस्त में चीन का सोने का आयात महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया. इस बढ़ोतरी के चलते इस साल अब तक चीन का कुल सोना आयात 1,100 टन से ज्यादा हो गया है.

चांदी की चाल पर किसका असर?

डॉलर दो महीने के हाई लेवल पर पहुंच गया है, जिससे दूसरी करेंसी में खरीदारी करने वालों के लिए डॉलर में कीमत वाला सोना महंगा हो गया है. वहीं, फेड के अधिकारियों के बयानों से ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख के संकेत मिले हैं. कई एक्सपर्ट के मुताबिक, बाजार को इस साल एक और दर बढ़ोतरी की उम्मीद है. मजबूत डॉलर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. ब्याज दरें बढ़ने से सोने और चांदी की मांग कम हो सकती है, क्योंकि निवेशक ब्याज देने वाले ऑप्शन की ओर रुख कर सकते हैं. साथ ही, महंगाई बढ़ने पर इंडस्ट्रियल सेक्टर पर अशर होता है और ऐसे में चांदी पर दबाव बनता है.



Source link