‘CM के परिवार ने 73 करोड़ की जमीन 70 हजार रुपये में खरीदी’, BJP MLA आशीष शर्मा ने लगाए थे आरोप, अब उन्हीं पर केस दर्ज

‘CM के परिवार ने 73 करोड़ की जमीन 70 हजार रुपये में खरीदी’, BJP MLA आशीष शर्मा ने लगाए थे आरोप, अब उन्हीं पर केस दर्ज


Last Updated:

हमीरपुर सदर भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू पर जड़े आरोप, कहा 750 कनाल जमीन मात्र 70 हजार रुपये में खरीदी,

ख़बरें फटाफट

Zoom

हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ बयानबाजी करना सदर विधायक आशीष शर्मा को भारी पड़ा है. उनके खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज किया गया है. एपीएमसी हमीरपुर के चेयरमैन अजय शर्मा की ओर से शिकायत दी गई थी. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

दरअअसल, जिला भाजपा ने हमीरपुर में बुधवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली और गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया था. इस दधरना प्रदर्शन के दौरान हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए. भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर निजी भूमि को सरकार विभाग को करोड़ो रुपये में बेचने पर सवाल उठाए और जबाव मांगा था.

रैली में हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा भोरंज की पूर्व विधायक का कमलेश कुमारी सहित जिला और हमीरपुर मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की जनता के साथ वायदा खिलाफी करने और मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार में सम्मिलित होने की आरोप लगाए.

भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के परिवार ने 70 हजार में लगभग 750 कनाल भूमि को खरीद था. जिससे बाद में 10 लाख 60 हजार में मुख्यमंत्री के नाम पर हस्तांरण किया गया और बाद में सरकार को देने के लिए इसका मूल्य लगभग 73 करोड़ रुपए आंका गया. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर जवाब दे कि आखिर कैसे कुछ महीनो में भूमि की वैल्यूएशन में इतनी वृद्धि कैसे हुई. आशीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने रोबोटिक सर्जरी के लिए खरीदे गए उपकरणों में भी तय मूल्यों से अधिक पैसे दिए हैं और लगभग 10 से 12 करोड़ कमीशन खाई गई है. आशीष शर्मा ने तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कह रहे थे कि पांच सूटकेस के आते हैं, जिनमें से तीन दिल्ली और दो शिमला जाते हैं,लेकिन सरकार भ्रष्टाचार में इतनी डूब चुकी है कि लगता है कि हर महीने 50 सूटकेस आते हैं और 40 दिल्ली तथा 10 शिमला को जाते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरफ भ्रष्टाचार में डूब चुकी है.  अब इसी बयान पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

अब तक तीन नेताओं पर केस

अब तक भाजपा के तीन नेताओं पर केस दर्ज हो चुके हैं. धर्मशाला से सुधीर शर्मा पर आय से अधिक संपति का केस दर्ज हुआ है और दो बार उनसे विजिलेंस सवाल जवाब कर चुकी है. देहरा से पूर्व विधायक होशियार सिंह एच्छिक निधि बांटने को लेकर घिरे हैं और उनके मामले की भी जांच कर रही है. अब आशीष शर्मा पर बयानबाजी को लेकर केस दर्ज किया गया है.



Source link