CBSE Board Exam 2027 Sample Papers: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर जारी, तुरंत चेक कर लीजिए पेपर पैटर्न और मार्किंग स्कीम

CBSE Board Exam 2027 Sample Papers: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर जारी, तुरंत चेक कर लीजिए पेपर पैटर्न और मार्किंग स्कीम


Last Updated:

CBSE Board Exam 2027 Sample Papers: सीबीएसई ने 10वीं (61 विषय) और 12वीं (79 विषय) बोर्ड एग्जाम 2027 के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस बार असेसमेंट और मार्किंग स्कीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं.

Zoom

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई बोर्ड ने सभी विषयों के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं

नई दिल्ली (CBSE Board Exam 2027 Sample Papers). केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं. सीबीएसई बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं कक्षा के हर विषय के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर जारी कर दिए हैं. जो स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले हैं, वे सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर इन्हें आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी अपडेट के अनुसार, इस साल 10वीं के 61 और 12वीं के 79 विषयों के सैंपल पेपर उपलब्ध कराए गए हैं. इसके साथ ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि बोर्ड परीक्षा की असेसमेंट और मार्किंग स्कीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसका मतलब है कि CBSE बोर्ड परीक्षा का पैटर्न पिछले साल की तरह ही सामान्य रूप से जारी रहेगा. इससे स्टूडेंट्स बिना किसी कंफ्यूजन के अपनी स्टडी पर फोकस कर सकते हैं.

सीबीएसई 10वीं के 61 और 12वीं के 79 विषयों के सैंपल पेपर जारी

सीबीएसई ने स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा का पैटर्न समझाने के लिए सब्जेक्ट-वाइज सैंपल पेपर ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए हैं.

  • कक्षा 10वीं: बोर्ड ने इस बार 10वीं क्लास के कुल 61 विषयों के सैंपल पेपर जारी किए हैं.
  • कक्षा 12वीं: सीबीएसई 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए कुल 79 विषयों के सैंपल पेपर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं.

इन सैंपल पेपर्स के साथ मार्किंग स्कीम भी दी गई है. इससे समझना आसान हो जाएगा कि किस सेक्शन या प्रश्न के लिए कितने अंक निर्धारित हैं. स्टूडेंट्स सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं.

सैंपल पेपर से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 में अच्छे मार्क्स स्कोर करने के लिए सिर्फ थ्योरी पढ़ना काफी नहीं होता, बल्कि बोर्ड का पैटर्न समझना भी उतना ही जरूरी है. सीबीएसई सैंपल पेपर कई मायनों में मददगार साबित होते हैं:

  • प्रश्नों का पैटर्न: इनसे स्टूडेंट्स को सटीक अंदाजा लग जाता है कि फाइनल एग्जाम में पेपर का फॉर्मेट और डिफिकल्टी लेवल कैसा रहने वाला है.
  • टाइम मैनेजमेंट: घर पर सैंपल पेपर को तय समय सीमा (3 घंटे) में हल करने से एग्जाम हॉल में पेपर छूटने का डर खत्म हो जाता है.
  • बढ़ता है कॉन्फिडेंस: मॉडल पेपर सॉल्व करने से स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ता है और वे अपनी कमजोरियों को समय रहते सुधार सकते हैं.

सीबीएसई असेसमेंट स्कीम में नो चेंज

हर साल नए सत्र की शुरुआत में स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के मन में सवाल रहता है कि क्या इस बार परीक्षा के नियमों या मार्किंग स्कीम में कोई बदलाव किया जाएगा. इस बार सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए असेसमेंट और मार्किंग स्कीम बिल्कुल पिछले साल जैसी ही रहेगी. इसका मतलब है कि किसी नए और अचानक आए बदलाव के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. स्टूडेंट्स अपने पुराने और स्थापित ट्रेंड्स के आधार पर ही अपनी तैयारी को आगे बढ़ा सकते हैं.



Source link