Aaj Ka Singh Rashifal: आज काम का दबाव महसूस करेंगे, कारोबार में लौटेगी रफ्तार, रिश्तों में बरते सावधानी, पढ़े राशिफल

Aaj Ka Singh Rashifal: आज काम का दबाव महसूस करेंगे, कारोबार में लौटेगी रफ्तार, रिश्तों में बरते सावधानी, पढ़े राशिफल


Last Updated:

25 September ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: खरगोन के ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, सिंह राशि वालों को आज काम का दबाव महसूस होगा, लेकिन दोपहर बाद व्यापार में सुधार के योग हैं. रिश्तों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज 25 सितंबर 2026 शुक्रवार को शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जिसे अनंत चतुर्दशी के रूप में भी मनाया जाता है. कन्या लग्न की पत्रिका में बुधादित्य योग बना हुआ है. ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव कुछ कम होने से कल की तुलना में सिंह राशि के जातकों को थोड़ी राहत मिल सकती है. हालांकि अनजान लोगों से सावधान रहने और बड़े निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह दी गई है.

करियर और शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में काम का दबाव महसूस हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि सभी काम समय पर पूरे करने का प्रयास करें. किसी भी तरह की लापरवाही परेशानी खड़ी कर सकती है. इसलिए जो भी जिम्मेदारी मिले, उसे ध्यान से और तय समय में पूरा करें. लापरवाही की स्थिति नौकरी के लिए भी परेशानी पैदा कर सकती है. विद्यार्थियों के लिए आज समय का सदुपयोग करना जरूरी रहेगा. उन्हें अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए. पढ़ाई से जुड़े जरूरी कामों को प्राथमिकता दें और अन्य विषयों में व्यर्थ समय गंवाने से बचें.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापारियों के लिए आज का दिन थोड़ी राहत लेकर आ सकता है. कारोबार धीरे-धीरे फिर पटरी पर लौटने के योग बन रहे हैं. दिन की शुरुआत भले ही धीमी रहे, लेकिन दोपहर बाद व्यवसाय में गति आने और मुनाफे की संभावना बन सकती है. अभिजीत मुहूर्त के बाद शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों में लाभ की अच्छी संभावना बताई गई है. स्टेशनरी, यूनिफॉर्म और शिक्षा से जुड़ी अन्य वस्तुओं में किया गया निवेश भविष्य में अच्छा रिटर्न दे सकता है. आर्थिक स्थिति फिलहाल स्थिर रहने के योग हैं, लेकिन बहुत बड़े आर्थिक लाभ की संभावना अभी नहीं है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रह सकता है. दिन के पहले पहर में उदासी और मन में बेचैनी महसूस हो सकती है. इस दौरान खुद को तनाव से दूर रखने का प्रयास करें. हालांकि दोपहर बाद परिस्थितियों में सुधार के योग हैं. ऊर्जा का संचार होगा और स्वास्थ्य में राहत महसूस हो सकती है.

पारिवारिक संबंध और लव लाइफ
आज का दिन पारिवारिक और प्रेम संबंधों के मामले में सावधानी से बिताने की जरूरत है. परिजनों के साथ किसी तरह के वाद-विवाद से बचें. छोटी बात भी तनाव का कारण बन सकती है, जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है. प्रेम संबंधों में भी वैचारिक मतभेद होने की संभावना है. ऐसी स्थिति में बातचीत को लेकर संयम रखना बेहतर रहेगा. प्रेमी जोड़ों के बीच विवाद बढ़ने से संबंध प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए आज मुलाकात टालना बेहतर रहेगा.

आज के शुभ अंक और उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज 8 अंक शुभ माना गया है. इसके अलावा 2, 3, 6 और 7 अंक भी लाभ देने वाले माने गए हैं. आज सूर्यास्त से पहले पशु-पक्षियों को दाना या भोजन कराना शुभ फलदायी रहेगा.



Source link