Last Updated:
Aaj Ka Kark Rashifal 25 September 2026 : आज कर्क राशि वालों को अपनी भावनाओं और फैसलों के बीच संतुलन बनाना होगा. किसी पुराने निर्णय पर बार-बार पछताने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना अधिक लाभकारी होगा. लोकल 18 से नैनीताल के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि चंद्रदेव आज कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राहुकाल का प्रभाव रहेगा. जो लोग प्रेम की तलाश में हैं, उनकी किसी पुराने परिचित से बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है. किसी नए सौदे या निवेश से पहले कागजात और शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें.
Aaj Ka Kark Rashifal 25 September 2026 (कर्क राशिफल)/नैनीताल. कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष रहने वाला है. आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और इसी दिन अनंत चतुर्दशी व्रत मनाया जाएगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और इसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रारंभ होगा. चंद्रदेव आज कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राहुकाल का प्रभाव रहेगा. ऐसे में महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत करने से बचना आपके लिए बेहतर साबित होगा. लोकल 18 से नैनीताल के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज का दिन कर्क राशि वालों को अपनी भावनाओं और फैसलों के बीच संतुलन बनाने का संकेत दे रहा है. आज किसी पुराने निर्णय को लेकर मन में विचार आ सकते हैं, लेकिन बार-बार पछताने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना अधिक लाभकारी रहेगा. आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा और अनंत सूत्र धारण करना धार्मिक आस्था रखने वाले जातकों के लिए शुभ माना जाता है.
लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा दिन
नौकरी में रहेगा दबाव
कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज काम का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है. आज कार्यस्थल पर किसी वरिष्ठ अधिकारी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. आप अपनी बात स्पष्ट और संयमित तरीके से रखना आपके हित में रहेगा. व्यापार करने वाले जातकों को आज लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है. आज किसी नए सौदे या निवेश से पहले कागजात और शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें. जल्दबाजी में लिया गया आर्थिक फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है.
छात्र न करें ये गलती
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखना जरूरी होगा. आज मन में कई तरह के विचार आने के कारण ध्यान भटक सकता है. यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज पुराने विषयों का रिवीजन करना लाभदायक रहेगा. आज कठिन विषयों को छोटे हिस्सों में बांटकर पढ़ने से समझ बेहतर हो सकती है. जो विद्यार्थी किसी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए. आज परिणाम की चिंता करने के बजाय अपनी तैयारी पर ध्यान देना आज आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण रहेगा.
महिलाओं को नया जिम्मा
कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज खरीदारी से जुड़ा कोई फैसला बाद में पछतावे का कारण बन सकता है. संभव है कि आप जरूरत से अधिक खर्च कर दें या ऐसी वस्तु खरीद लें जिसकी तत्काल आवश्यकता न हो. इसलिए खरीदारी करने से पहले बजट और जरूरत दोनों पर विचार करें. हालांकि यदि कोई खरीदारी हो भी जाती है तो उसके लिए बार-बार पछताने से कोई लाभ नहीं मिलेगा. बेहतर होगा कि उस अनुभव से सीख लेकर भविष्य में खर्च से पहले प्राथमिकताएं तय करें. परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम भी आज आपकी जिम्मेदारी में आ सकता है. आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन सामान्य रह सकता है. अचानक छोटे-मोटे खर्च सामने आ सकते हैं. किसी मित्र या रिश्तेदार की आर्थिक मदद करने से पहले अपनी स्थिति जरूर देखें. आज बचत पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा.
दिशा शूल
आज का दिशा शूल पश्चिम में है. कर्क राशि के जातकों को आज पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद, नीला
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों को आज मां संतोषी की पूजा आराधना करना शुभ रहेगा.