70s में राजेश खन्ना-जीनत अमान ने लूटा था दिल, किशोर कुमार की आवाज में घुला इश्क, रेडियो में आज भी बरकरार है जादू

70s में राजेश खन्ना-जीनत अमान ने लूटा था दिल, किशोर कुमार की आवाज में घुला इश्क, रेडियो में आज भी बरकरार है जादू


Last Updated:

Ek Ajnabee Haseena: 70 के दशक की मोहब्बत में एक अलग ही मिठास थी. उस दौर के गाने आज भी सुनाई दें तो पुराने प्यार की यादें ताजा हो जाती हैं. ऐसा ही एक गीत है, जिसमें पहली नजर की मुलाकात कब दिल की कहानी बन जाती है, पता ही नहीं चलता. किशोर कुमार की आवाज ने इस एहसास को इतनी खूबसूरती से सजाया कि दशकों बाद भी इसकी ताजगी बरकरार है. गाने के बोल सुनते ही दिल ठहर-सा जाता है.

Zoom

राजेश खन्ना और जीनत अमान के गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे.

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के पुराने दौर की कुछ प्रेम कहानियां ऐसी हैं, जिन्हें वक्त भी धुंधला नहीं कर पाया. 70 के दशक का एक गाना भी कुछ ऐसा ही है. कहानी शुरू होती है एक बिल्कुल अनजान मुलाकात से, जहां न कोई पहचान है और न ही पहले से कोई रिश्ता. लेकिन धीरे-धीरे वही अजनबी चेहरा दिल के बेहद करीब आ जाता है. किशोर कुमार की आवाज में सजे इस गीत ने प्यार, पहली मुलाकात और अचानक पैदा हुई मोहब्बत को ऐसा खूबसूरत एहसास दिया कि यह आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है.

यह गाना है ‘एक अजनबी हसीना से’, जिसे फिल्म ‘अजनबी’ के लिए तैयार किया गया था. फिल्म में राजेश खन्ना और जीनत अमान की जोड़ी नजर आई थी. पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री और गाने की कहानी ने इसे यादगार रोमांटिक गीतों में शामिल कर दिया. स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री इतनी सहज और नैचुरल थी कि दर्शक आज भी इस गाने को देखते समय उस दौर की यादों में खो जाते हैं. शक्ति सामंत के निर्देशन ने इस गाने के हर एक फ्रेम में एक अलग ही खिंचाव और नजाकत भर दी थी.

किशोर कुमार की शरारत ने गाने को बनाया खास

इस गीत को अपनी आवाज दी थी किशोर कुमार ने. उनकी आवाज में मौजूद नरमी और शरारत ने इसके रोमांटिक मूड को और खास बना दिया. वहीं संगीत की जिम्मेदारी थी आर.डी. बर्मन की. पंचम दा के संगीत में इस गाने की धुन बेहद सहज और याद रह जाने वाली है. गीतकार आनंद बख्शी के लिखे बोल इस गाने की सबसे बड़ी जान हैं. प्यार की शुरुआती झिझक, आकर्षण और एक अनजान चेहरे के प्रति दिल में उठती उमंगों को उन्होंने बहुत ही सीधे और अर्थपूर्ण शब्दों में पिरोया था.

1974 में आई फिल्म की कहानी-संगीत को मिली खूब प्यार

फिल्म ‘अजनबी’ का निर्देशन शक्ति सामंत ने किया था. 1974 में आई इस फिल्म की कहानी और संगीत दोनों को दर्शकों का खूब प्यार मिला. उस दौर में राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते थे और जीनत अमान अपनी आधुनिक स्क्रीन इमेज से दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही थीं. ऐसे में दोनों की जोड़ी ने इस गाने के आकर्षण को और बढ़ा दिया.

दशकों बाद भी हिट है गाना

‘एक अजनबी हसीना से’ की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें प्यार को किसी भारी-भरकम डायलॉग की जरूरत नहीं पड़ती. एक मुलाकात, कुछ भावनाएं और किशोर कुमार की आवाज… बस इतना ही इस गीत को यादगार बनाने के लिए काफी था. दशकों बाद भी जब 70 के दशक के रोमांटिक गानों की बात होती है, तो यह गीत सुनते ही उस दौर की वही मासूम मोहब्बत आंखों के सामने उतर आती है.



Source link