लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है. अगर आपका घर, दुकान या ऑफिस अलीगंज, महानगर, निशातगंज, डालीबाग, गोमतीनगर या कमता इलाके में है, तो आज बिजली कटौती के लिए तैयार रहिए. बिजली लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कटाई-छंटाई के चलते शहर के कई हिस्सों में अलग-अलग समय पर शटडाउन किया जाएगा. इसका सीधा असर 1 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है.
सबसे ज्यादा परेशानी सुबह से दोपहर के बीच होगी. अलग-अलग इलाकों में करीब 2 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद या प्रभावित रहेगी. ऐसे में लोगों को सलाह है कि कटौती शुरू होने से पहले मोबाइल, इन्वर्टर और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज कर लें और पानी की जरूरत भी पहले पूरी कर लें. आईटीआई अलीगंज उपकेंद्र के प्रताप बाग, पांडेय टोला, महानगर विस्तार और पीली कॉलोनी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
वहीं विश्वविद्यालय उपकेंद्र से जुड़े आकाश गंगा अपार्टमेंट, बसेरा अपार्टमेंट, लैंडमार्क अपार्टमेंट, तीरथबक्शी अपार्टमेंट, निशातगंज आर्य कन्या चौराहा, पहली से आठवीं गली निशातगंज और पुराने हैदराबाद के आसपास सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी. अहिबरनपुर पावर हाउस के सीएसडीएस कॉलोनी, गल्लामंडी, आदर्शपुरम, पुरनिया क्रॉसिंग और सुभाष पार्क में भी सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी.
महानगर और डालीबाग में भी बिजली कटौती
महानगर उपकेंद्र के सेक्टर-सी महानगर विस्तार, महावीर का पुरवा और नया हनुमान मंदिर के आसपास सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी. वहीं डालीबाग उपकेंद्र के डालीबाग, सुरभि अपार्टमेंट, ग्रैंडियन अपार्टमेंट और आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
यहां भी नहीं आएगी बिजली
गोमतीनगर के ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र से जुड़े विरामखंड-1 से 4 तक करीब 500 उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक प्रभावित रहेगी. कमता उपकेंद्र के गौरव विहार, न्यू नंदी विहार, आरकेपुरम, अशरफ विहार, मल्हौर रोड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विनायकपुरम और रामा डिग्री कॉलेज के पीछे के इलाकों में सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि शटडाउन के समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले निपटा लें. साथ ही बिजली आने के बाद उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करने की सलाह दी गई है.