Last Updated:
गुरुग्राम में रहना काफी खर्चीला है. लेकिन कितने में एक कपल वहां अच्छी जिंदगी जी सकता है. 30 साल के कपल मोहित और ज्योत्सना ने अपने खर्चे शेयर किए हैं. जिसे देखकर लोग चौंक रहे हैं.
गुरुग्राम के रहने वाले मोहित और ज्योत्सना ने अपनी कहानी शेयर की.
30 की उम्र में कई लोग अपना करियर शुरू नहीं कर पाते. लेकिन इसी उम्र में गुरुग्राम के एक हसबैंड-वाइफ मोहित और ज्योत्सना हर महीने 1.2 लाख खर्च कर रहे हैं. वह भी अपनी कमाई से. उन्होंने सोशल मीडिया में अपनी कहानी शेयर की और बताया कि हर महीने उनका पैसा कहां जा रहा है. लेकिन उनका खर्च जानकर कई लोग चौंक रहे. कुछ तो कह रहे कि भाई इतने कम में काम कैसे चल जा रहा है. लेकिन गुरुग्राम इतना महंगा क्यों है?
मोहित और ज्योत्सना ने बताया कि वे गुरुग्राम में 3 BHK घर में रहते हैं और ज्यादातर पैसा घर के किराये और मेंटेनेंस पर खर्च हो जाता है. करीब 36000 रुपये वे सिर्फ घर के किराये और मेंटेनेंस का देते हैं. हैरानी की बात तो ये भी जब उन्होंने इतना किराया शेयर किया तो कई लोगों ने सवाल पूछ डाला, भाई गुरुग्राम में इतने कम पैसे में कहां मिल रहा मकान. यानी लोग इससे भी ज्यादा पैसा रहने के लिए चुका रहे हैं.
ग्रॉसरी पर 25000 खर्च
कपल ने इसके बाद के खर्चे भी बताया. उनके मुताबिक, हर महीने वे घरेलू काम पर 6,000 रुपए खर्च करते हैं. जैसे खाना बनाने वाली, साफ सफाई और किचन से जुड़े काम शामिल हैं. ग्रॉसरी और घरेलू जरूरतों पर दोनों हर महीने करीब 25000 रुपये खर्च कर देते हैं. इस पैसे से वे किचन से जुड़ा घरेलू सामान लाते हैं. उनके पास एक पेट भी है, जिसका खर्च जोड़ लें तो यह 28000 पहुंच जाता है.
View this post on Instagram