‘वेलकम’ एक्टर मुश्ताक खान का निधन, 56 की उम्र में कैंसर ने ली जान, 2 साल पहले हुआ था खौफनाक किडनैपिंग कांड

‘वेलकम’ एक्टर मुश्ताक खान का निधन, 56 की उम्र में कैंसर ने ली जान, 2 साल पहले हुआ था खौफनाक किडनैपिंग कांड


Last Updated:

वेलकम एक्टर मुस्ताक खान का निधन हो गया है. वह कैंसर से पीड़ित थे. पिछले 15 दिनों से उनका इलाज चल रहा था. चलिए बताते हैं उनके बिजनेस पार्टनर ने क्या बताया.

Zoom

“कंट्रोल उदय, कंट्रोल! …मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था….’ वेलकम फिल्म का ये सुपरहिट डायलॉग बोलने वाले एक्टर मुश्ताक खान का निधन हो गया है. वह कैंसर से पीड़ित थे. पिछले 15 दिनों से उनका इलाज चल रहा था. महज 56 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने HT के साथ ये दुखद खबर कंफर्म की. उन्होंने बताया कि मुस्ताक खान का निधन गुरुवार को शाम 7 बजे हुआ. वह पिछले कुछ समय से लंग कैंसर से जूझ रहे थे. 15 दिन से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी.

मुश्ताक खान की हालिया फिल्में
मुश्ताक खान हिंदी सिनेमा का मशहूर नाम रहे हैं. उन्होंने सपोर्टिंग रोल में खूब काम किया है. उन्हें कॉमिक रोल्स में खूब पसंद किया गया. वह हाल में ही गदर 2, बधाई दो से लेकर स्त्री 2 जैसी फिल्मों में भी नजर आए.

मुश्ताक खान फिल्में
फिल्मों के अलावा वह टीवी शोज में भी दिख चुके हैं. मगर उन्हें वेलकम के जरिए खूब फेम मिला. उनका डायलॉग आइकॉनिक बन गया था. उन्होंने कालिया, कब्जा, मैं आजाद हूं, आखिरी गुलाम, आशिकी, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, दिल है कि मानता नहीं, सड़क, प्यार प्यार, आदमी और गुनाह जैसी फिल्में की.

मुश्ताक खान का किडनैपिंग केस
साल 2024 में अचानक मुश्ताक खान चर्चा में आए जब खबरें सामने आई कि उन्हें किडनैप कर लिया गया. दिल्ली मेरठ हाईवे से उन्हें अगवा किया गया और आरोपियों ने 1 करोड़ की मांग की. उन्हें एक शो में परफॉर्म करने के बहाने से बुलाया गया था. वह बड़ी मुश्किल से अपहरणकर्ता की चुंगल से छूट पाए थे.



Source link