पहले गिरफ्तारी फिर भी बढ़ा कॉन्ट्रैक्ट…अब रेप के 2 आरोपों में फंसे रॉबिन दास
Last Updated:
Robin Das: इंग्लिश क्रिकेटर रॉबिन दास पर रेप के दो आरोप लगे हैं, लेकिन इस कहानी में एक और अहम कड़ी है. दास को अगस्त 2025 में गिरफ्तार किया गया था. इसके करीब तीन महीने बाद नवंबर 2025 में एसेक्स ने उनका कॉन्ट्रैक्ट 2026 सीजन के अंत तक बढ़ा दिया. जुलाई 2026 में उन पर दो रेप के आरोप लगाए गए. अब वह 9 अक्टूबर को इनर लंदन क्राउन कोर्ट में पेश होंगे.
रेप के आरोपी रॉबिन दास
नई दिल्ली: भारतीय मूल के इंग्लिश क्रिकेटर रॉबिन दास पर बलात्कार और यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप के बाद पुलिस गिरफ्त में हैं. एसेक्स काउंटी से खेलने वाले 24 साल के रॉबिन दास को नौ अक्टूबर को इनर लंदन क्राउन कोर्ट में पेश होना होगा. ऐसे संगीन आरोपों के बाद एसेक्स काउंटी ने रॉबिन दास को सस्पेंड कर दिया है.
ब्रिक्सटन में हुआ था रेप
मामला दो साल पुराना है. महिला की माने तो उनके साथ मार्च 2024 में ब्रिक्सटन में रेप हुआ था. शिकायत के बाद क्रिकेटर रॉबिन दास को 27 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया गया था. उन पर 23 जुलाई को आरोप लगाए गए थे. यह तारीख वन-डे कप में मिडलसेक्स के खिलाफ सीजन में उनके एकमात्र फर्स्ट-टीम मैच के दो दिन बाद की थी. एसेक्स ने एक बयान में कहा:
हम पुष्टि कर सकते हैं कि प्लेइंग स्टाफ का एक पुरुष सदस्य, जो अभी क्लब के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर है. हाल ही में क्लब की गतिविधियों से बाहर हुई एक घटना के सिलसिले में कोर्ट में पेश हुआ था. हमने अनुशासनात्मक कार्रवाई कर दी है. एक क्लब के तौर पर हमारे पास सख्त सेफगार्डिंग और HR प्रक्रियाएं हैं और एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के सभी कर्मचारियों को हर समय प्रोफेशनल व्यवहार के उच्चतम मानकों को पूरा करना जरूरी है चूंकि कानूनी कार्यवाही चल रही है इसलिए क्लब इस समय कोई और टिप्पणी करने में असमर्थ है.
कौन हैं रेप के आरोपी रॉबिन दास?
रॉबिन दास ने 2020 में एसेक्स के लिए डेब्यू किया था और काउंटी के लिए नौ फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2023 में आयरलैंड की टूरिंग टीम के खिलाफ शतक भी लगाया था. उसी सीजन में बाद में वह एसेक्स की उस टीम का हिस्सा थे जो T20 ब्लास्ट फाइनल में पहुंची थी, जहां वे एजबेस्टन में समरसेट से हार गए थे.