मध्य प्रदेश में 35 लाख से ज्यादा लोगों को भेजी गई पेंशन, आपके खाते में आया पैसा या नहीं कैसे करें चेक?

मध्य प्रदेश में 35 लाख से ज्यादा लोगों को भेजी गई पेंशन, आपके खाते में आया पैसा या नहीं कैसे करें चेक?


Last Updated:

CM Mohan Yadav: देवास में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की किस्त 35 लाख से ज्यादा लोगों के खाते में भेजी है. बताया जा रहा है कि सीएम ने कुल 212 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि भेजी है. आइए जानते हैं कि अब आपके खाते में पैसा आया है या नहीं ये कैसे चेक करें.

Zoom

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 35.42 लाख लोगों को भेजी पेंशन (AI तस्वीर)

Samajik Suraksha Pension Scheme: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देवास में सेवा संकल्प अभियान के तहत बाइक यात्रा में हिस्सा लिया. इस दौरान वह बाइक के पीछे बैठे. बागली के पुंजापुरा में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़े थे और इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा किए. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 25 सालों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की मिसाल पेश की है और उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसी दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 35.42 लाख हितग्राहियों के खातों में 212 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि भेजी. उन्होंने यह भी बताया है कि इसके लिए करणावत में पुलिस थाना बनाया जाएगा. इसके अलावा पुलिस जवानों के लिए आवास भी बनाए जाएंगे. कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की गई और पौधारोपण भी किया गया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बाइक राइडर्स के साथ सेवा संकल्प यात्रा को आगे बढ़ाया.

आपके खाते में आया कैसे करें चेक?
आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं. इसे देखने के लिए सबसे पहले बैंक पासबुक या SMS देखें. अगर आपके खाते में पैसे आए होंगे, तो आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आया होगा. वहीं आप सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल पर भी जा सकते हैं. यहां पर जाने के बाद आपको ‘पेंशन पासबुक देखें’ पर क्लिक कर देना है. उसके बाद आप अपनी डिटेल भरकर ताजा जानकारी ले सकते हैं.

25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री परिवहन योजना
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 25 सितंबर को मध्य प्रदेश में 20 साल से बंद राज्य परिवहन निगम की बसों के संचालन का फिर श्रीगणेश होने जा रहा है. प्रदेश में 5 लाख किलोमीटर का सड़क नेटवर्क है, प्रदेश में हाइवे और एक्सप्रेस-वे भी तेजी से बनाए जा रहे हैं. राज्य परिवहन निगम की बसें नगरीय निकायों, एक शहर से दूसरे शहर और दूसरे राज्यों तक भी चलाई जाएंगी. प्रदेश की ग्रामीण आबादी को भी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा का लाभ मिलेगा.

सिंचाई सुविधाएं बढ़ाएगी सरकार
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष में राज्य सरकार सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने के लिए संकल्पित है. मां नर्मदा की कृपा से देवास जिले को भी सिंचाई के लिए पर्याप्त जल मिल रहा है. प्रदेश में अब तक सिंचित कृषि भूमि का रकबा 65 लाख हैक्टेयर तक पहुंच चुका है. साल 2002-03 तक गेहूं का मूल्य 300-400 रुपए प्रति क्विंटल से आगे नहीं बढ़ा, लेकिन अब राज्य सरकार किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम दे रही है. इस साल एमएसपी पर 40 रुपए बोनस का लाभ देते हुए किसानों से 2625 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा है.



Source link