मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट! सतना-सिवनी समेत 10 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, मौसम का ताजा अपडेट

मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट! सतना-सिवनी समेत 10 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, मौसम का ताजा अपडेट


Last Updated:

MP Weather Today: देश के कई हिस्सों में मानसून जाते-जाते अपना असर दिखा रहा है. कहीं तेज बारिश हो रही है, तो कहीं आंधी और वज्रपात का खतरा बना हुआ है. बंगाल की खाड़ी में बना मौसम का सिस्टम चिंता बढ़ा रहा है. मध्य प्रदेश में आज (24 सितंबर 2026, दिन गुरुवार) कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. IMD ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

Zoom

आज सभी जिलों में झोंकेदार हवा चलने का अनुमान है. (सांकेतिक तस्वीर)

जबलपुर. सितंबर का महीना खत्म होने को है लेकिन मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला नहीं थम रहा है. मानसून की विदाई से पहले एक दौर की बारिश का अनुमान जताया गया, जो बीते दिन से शुरू हुआ और अब लगातार तीव्र होता जा रहा है. बुधवार को तीन जिलों में भारी बारिश के आसार जताए गए थे, तो आज (24 सितंबर 2026, दिन गुरुवार) 10 जिलों में तीव्र वर्षा की चेतावनी जारी की गई है. प्रदेश के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है. ज्यादातर जनपदों में बारिश होने की संभावना है लेकिन प्रदेश का पूर्वी हिस्सा मानसूनी गतिविधियों का केंद्र रहेगा. अगले कुछ दिनों में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है.

भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया मौसमी सिस्टम एक बार फिर राज्य में मानसूनी गतिविधियां बढ़ा रहा है. आज पूर्वी जिलों में इसका खासा असर देखने को मिलेगा. शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सतना, पन्ना और छतरपुर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना बन रही है. इन सभी जिलों में 64.5 मिमी से लेकर 115.5 मिमी तक वर्षा दर्ज की जा सकती है. तीव्र वर्षा के चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है. नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है. IMD ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. प्रभावित जिले वासियों को सावधानीपूर्वक यात्रा करने की सलाह दी है.

शेष जिलों में हल्की से मध्यम बारिश
वहीं मध्य प्रदेश के शेष जिलों में आज कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. प्रदेश के लगभग सभी जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का अनुमान भी जताया गया है. इस दौरान खुले में, टिन शेड, हल्की नुकीली या धारदार वस्तुओं आदि के आसपास न खड़े हों.

मध्य प्रदेश में अब तक 34.2 इंच बारिश
गौरतलब है कि इस सीजन में मध्य प्रदेश में अब तक 34.2 इंच बारिश हुई है. सामान्य से 6 फीसदी कम वर्षा दर्ज हुई है. बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से अगले चार दिन प्रदेश में तेज बारिश के आसार हैं. कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसात होगी. प्रदेश के 100 से ज्यादा शहरों-कस्बों में बारिश हो सकती है. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में अब भी बारिश का कोटा अधूरा है. भोपाल समेत 23 जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है. कई क्षेत्रों में मानसून के आंकड़ों में सुधार हुआ है लेकिन मानसून जून की कमी पूरी नहीं कर सका. जुलाई-अगस्त का कोटा पूरा हो चुका है. भोपाल में लगातार चौथे साल सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है. बड़े तालाब का जलस्तर भी बढ़ गया है.



Source link