बांसवाड़ा: धर्मांतरण के नाम पर 1 लाख और 25 हजार महीने का लालच? 16 लोगों पर FIR

बांसवाड़ा: धर्मांतरण के नाम पर 1 लाख और 25 हजार महीने का लालच? 16 लोगों पर FIR


Last Updated:

Banswara Conversion Case : बांसवाड़ा में धर्मांतरण के दबाव, प्रलोभन और मारपीट के आरोप में 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. शिकायतकर्ता ने ईसाई धर्म अपनाने के लिए पैसे और RAS में चयन का लालच देने का आरोप लगाया है. आरोप है कि ईसाई धर्म अपनाने के लिए एक लाख रुपए देने और हर महीने 25 हजार रुपए देने का प्रलोभन दिया गया. इसके अलावा RPSC के जरिए RAS में चयन कराने, गाड़ी और दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का लालच देने की बात भी शिकायत में कही गई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बांसवाड़ा: धर्मांतरण के आरोप में 16 लोगों पर FIR, जांच शुरू. ( सांकेतिक एआई तस्वीर है)

बांसवाड़ा. जिले में धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने, प्रलोभन देने और मारपीट करने के आरोपों का मामला सामने आया है. सल्लोपाट थाने में 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. शिकायत कलिंजरा थाना क्षेत्र के माकड़ीचोर गांव निवासी एक व्यक्ति ने दी है. शिकायत में ईसाई धर्म अपनाने के लिए पैसे और दूसरी सुविधाओं का लालच देने के साथ धर्मांतरण से इनकार करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए एक लाख रुपए देने और हर महीने 25 हजार रुपए देने का प्रलोभन दिया गया. इसके अलावा RPSC के जरिए RAS में चयन कराने, गाड़ी और दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का लालच देने की बात भी शिकायत में कही गई है. शिकायत के अनुसार, आरोपियों की ओर से धर्म बदलने के लिए दबाव बनाया गया. शिकायतकर्ता ने धर्मांतरण के लिए बपतिस्मा संस्कार कराने का प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया है. उसका कहना है कि जब उसने ईसाई धर्म अपनाने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई.

इनकार करने पर मारपीट का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि धर्मांतरण से इनकार करने पर लात-घूंसों और लट्ठ से मारपीट की गई. इसके साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का आरोप भी लगाया गया है. शिकायतकर्ता ने हिंदू देवी-देवताओं के अपमान की बात भी पुलिस रिपोर्ट में कही है. पुलिस ने शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों को आधार बनाकर मामला दर्ज किया है. अब पुलिस की जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि घटना से जुड़े आरोपों में कितनी सच्चाई है और मामले में नामजद लोगों की भूमिका क्या रही.

22 सितंबर को कार्यक्रम का भी जिक्र
FIR में 22 सितंबर को शिवपुरा में एक कार्यक्रम आयोजित होने का भी उल्लेख किया गया है. शिकायत के मुताबिक, इस कार्यक्रम में करीब 100 से 150 लोग मौजूद थे. रिपोर्ट में बलवंत के मकान परिसर में चर्च संचालित होने का दावा भी किया गया है. शिकायत में एक बड़े गिरोह द्वारा करीब 10 हजार लोगों के धर्मांतरण का दावा किए जाने की बात भी सामने आई है. हालांकि ये सभी बातें शिकायत में लगाए गए आरोप और दावे हैं. पुलिस जांच के बाद ही इनकी वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
मामला सामने आने के बाद सल्लोपाट थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस की ओर से शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है. घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ और उपलब्ध जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. एडिशनल एसपी नरपत सिंह ने मामले को लेकर पुलिस की ओर से जांच शुरू किए जाने की जानकारी दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही धर्मांतरण के दबाव, प्रलोभन, मारपीट और दूसरे आरोपों की पूरी स्थिति सामने आएगी. फिलहाल बांसवाड़ा के इस मामले में 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है. शिकायत में पैसे देने से लेकर RAS में चयन कराने, गाड़ी और दूसरी सुविधाएं देने के कथित प्रलोभन, बपतिस्मा कराने के प्रयास और मारपीट सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. अब पुलिस जांच के बाद ही यह साफ होगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों के पीछे पूरा मामला क्या है.



Source link