पेस-बाउंस कैसे खेलेगा, देखते हैं उसे… 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के हेड कोच का खुला चैलेंज

पेस-बाउंस कैसे खेलेगा, देखते हैं उसे… 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के हेड कोच का खुला चैलेंज


होमखेलक्रिकेट

पेस-बाउंस कैसे खेलेगा, देखते हैं…15 साल के वैभव को NZ के हेड कोच का चैलेंज

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi IND vs NZ: महज 13 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू, 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू, 15 साल की उम्र में, उन्होंने IPL ऑरेंज कैप होल्डर होने का कीर्तिमान स्थापित करने वाले वैभव सूर्यवंशी की अगली बड़ी परीक्षा न्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है. न्यूजीलैंड के हेड कोच वॉल्टर देखना चाहते हैं कि वैभव उनके खिलाफ कैसे खेलते हैं.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के हेड कोच का चैलेंज

नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का अतीत उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है. न्यूजीलैंड को पूरा भरोसा है कि 15 साल का लड़का जैसे इंग्लैंड की उछाल भरी पिच पर फेल हुआ था, न्यूजीलैंड में भी उनका वही हश्र होगा. दरअसल, 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड की सरजमीं पर भारतीय टीम को पांच मैच की टी-20 सीरीज खेलनी है. चार शहरों में 11 दिन तक चलने वाली इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपने 16 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. मगर कीवियों का पूरा फोकस वैभव सूर्यवंशी पर है.

इंग्लैंड की उछाल भरी पिच पर फ्लॉप रहे थे वैभव
आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर टीम इंडिया में जगह पाने वाले वैभव सूर्यवंशी को जब इंग्लैंड की उछाल भरी पिच पर डेब्यू करवाया गया तो वहां यह राइजिंग स्टार बुरी तरह फ्लॉप साबित हुआ था. न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने कहा कि वह ये देखने के लिए उत्सुक हैं कि वैभव सूर्यवंशी न्यूजीलैंड की तेज पिचों पर कैसे खेलते हैं और सीमर्स को मिलने वाले अतिरिक्त उछाल का सामना कैसे करते हैं. वॉल्टर ने कहा:

हां, मैं उन्हें तेज और उछाल वाली पिचों पर खेलते हुए देखना चाहूंगा. वैभव एक शानदार खिलाड़ी हैं. आपने उन्हें IPL में दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों पर हावी होते देखा है. मुझे लगता है कि चुनौती हमेशा यह देखने की होती है कि अलग-अलग हालात में वह कैसे खेलते हैं और हमारी परिस्थितियों में हम उनके खिलाफ कैसी गेंदबाजी करते हैं.

प्लेइंग इलेवन में नहीं मिल रहा मौका
वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेले गए तीन मैच की टी-20 सीरीज में मौका ही नहीं मिला था. वह जापान के खिलाफ एकमात्र टी-20 मैच में ही बेंच पर ही बैठे रहे. गौतम गंभीर ने उस वक्त ये कहकर सनसनी मचा दी थी कि वैभव की वजह से संजू सैमसन को ड्रॉप करना उनके कोचिंग करियर का सबसे मुश्किल फैसला था. हेड कोच की बातों पर गौर करें तो समझ आएगा कि वैभव-अभिषेक की जोड़ी के रहते वैभव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना फिलहाल मुश्किल ही है.

मार्च 2026 में हुआ था आखिरी मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला मार्च में T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हुआ था, जिसमें ‘मेन इन ब्लू’ ने बाजी मारी थी और अहमदाबाद में इतिहास रचते हुए टी-20 ट्रॉफी डिफेंड करने वाली पहली टीम बनी थी. न्यूजीलैंड ने अपनी जो 16 मेंबर की टीम चुनी है, उसनें 13 प्लेयर्स फाइनल वाले ही हैं. इतना ही नहीं ब्लैक कैप्स ने 16 में से सात खिलाड़ी तेज गेंदबाज चुने हैं.



Source link