जमुई के बाद अब समस्तीपुर में कांड, दिनदहाड़े लड़की से बदसलूकी, 58 सेकंड के वीडियो ने मचाया हड़कंप

जमुई के बाद अब समस्तीपुर में कांड, दिनदहाड़े लड़की से बदसलूकी, 58 सेकंड के वीडियो ने मचाया हड़कंप


Last Updated:

Zoom

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, TMC कैंडिडेट ने वापस लिया नाम

समस्तीपुर: बिहार में लड़की से छेड़खानी का एक और मामला सामने आया है. समस्तीपुर में एक लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है. घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि बूढ़ी गंडक बांध बाइपास रोड पर लड़की एक युवक के साथ जा रही थी. रास्ते में दोनों कुछ देर के लिए रुके. लड़की वहां फोटो ले रही थी. इसी दौरान कुछ स्थानीय युवक वहां पहुंच गए.

आरोप है कि युवकों ने लड़की के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. इसके बाद उसके साथ छेड़खानी की गई. लड़की का हाथ भी मरोड़ने का आरोप है. इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो करीब 58 सकेंड का है. बताया जा रहा है कि छेड़खानी करने वाले युवक जगतसिंहपुर गांव के रहने वाले हैं. हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है. समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीर बताया है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. घटना में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी. पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link